*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन मिश्रित रहेगा। सुबह कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा, लेकिन दोपहर बाद कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक, फल कम मिलेगा। क्रोध और अधीरता से बचें, अन्यथा पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल
धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ मध्यान्ह के बाद संभव है, लेकिन खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर किसी प्रतिस्पर्धी से समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य का ध्यान रखें—चोट या थकान की संभावना है। आज उधार लेने की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी और निर्णय लेने में कठिनाई रहेगी। वैवाहिक जीवन में नीरसता रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल
सुबह का समय लाभदायक, परंतु दोपहर बाद कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यवसायिक यात्रा से अपेक्षित लाभ नहीं होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बनेगी। धन लाभ अल्प रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल
आज आपको पूर्व मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। जमीन, साझेदारी और निवेश से लाभ संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और खर्च में शाहीपन रहेगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
निर्णय सोच-समझकर लें और किसी की गारंटी लेने से बचें। सुबह स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सुधार होगा। व्यवसाय में मंदी रहेगी, लेकिन बुद्धि बल से लाभ संभव है। शाम को किसी से उपहार मिल सकता है।
तुला दैनिक राशिफल
घर में और कार्यस्थल पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज सलाह लेकर ही महत्त्वपूर्ण निर्णय लें। धन का व्यय अनावश्यक वस्तुओं पर हो सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
सुबह विवाद या मानसिक तनाव संभव है, जो दोपहर बाद कम होगा। निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है और लाभ किसी और के हिस्से में जा सकता है। शाम को लाभ की स्थिति बनेगी लेकिन मिलने में समय लगेगा।
धनु दैनिक राशिफल
आज व्यवहार में सावधानी बरतें, वरना लोग आहत हो सकते हैं। चुगली या झूठे आरोप से अपमानित होने की संभावना है। आर्थिक रूप से औसत दिन, संचित धन पर निर्भरता बढ़ेगी।
मकर दैनिक राशिफल
इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और व्यवसाय में लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुँचा पाएंगे। दांपत्य जीवन में समझ और स्नेह रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
दिन की शुरुआत सामान्य, लेकिन धीरे-धीरे चुनौतियां बढ़ेंगी। कार्य में त्रुटियां और दूसरों पर निर्भरता नुकसानदायक होगी। परिवार में किसी का व्यवहार आहत कर सकता है। सीमित लाभ मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल
अपेक्षाएं अधिक रहेंगी, लेकिन सफलता कुछ ही कार्यों में मिलेगी। सरकारी कार्यों में देरी होगी। आर्थिक तंगी के कारण योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। शाम को लाभ संभव है, लेकिन समय की कमी रहेगी।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



