*स्व-सहायता समूह का संचालन रोकने, और जांच कराने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन* रीवा। आजिविका मिशन रायपुर कर्चुलियान द्वारा संचालित स्वच्छ स्वयं सहायता समूह मनिकवार नंबर 1 का संचालन बंद कराने व जांच का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया गया है कि समूह फर्जीवाड़े का शिकार हो गया। कई वर्षों से समुह को संचालित करने वाली महिलाओं को बेदखल करते हुए पीसीओ ने अपने सगे संबंधियों को समूह संचालन के लिए अधिकृत कर दिया। बताया गया है कि पूर्व स्व-सहायता समूह की श्रीमती सोना यादव अध्यक्ष, सचिव अनीता मिश्रा व कोषाध्यक्ष सविता साहू रहीं। जो मिलकर मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन कर रही थी लेकिन फर्जीवाड़े गिरोह की ऐसी गिद्ध दृष्टि पड़ी कि जुगाड तकनीक के सहारे इन सदस्यों का समूह से नाम ही गायब कर दिया गया । जिससे परेशान महिलाओं ने कलेक्टर व सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग उठाई है ।




