*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 04 जून 2026*
*दिन – गुरूवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – अधिक ज्येष्ठ*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – चतुर्थी रात्रि 11:30 तक तत्पश्चात पंचमी*
*नक्षत्र – उत्तराषाढा 05 जून रात्रि 03:41 तक तत्पश्चात श्रवण*
*योग – शुक्ल सुबह 09:03 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
*राहुकाल – दोपहर 01:30 से शाम 03:00 तक*
*सूर्योदय – 05:15*
*सूर्यास्त – 06:45*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
*अग्निवास*
19+05+01=25÷4=01 स्वर्ग लोक में।
*शिववास*
19+19+5=43÷7 =01 कैलाश वासे।
व्रत पर्व विवरण-
💥विशेष- चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*व्रत की तिथि का समय*
व्रत की तिथि हमेशा सूर्योदय से लेकर यानी की आज के सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक व्रत की तिथि मानी जाती है |
*लक्ष्मी की बरकत के लिए*
🌿 ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से, गंगा जल रखने से या भगवान की मूर्ति रखने से घर में लक्ष्मी की बरकत होती है ।
🌱 घर के आँगन में बेल का पौधा लगाने से…..वो घर पाप नाशक व यशस्वी होता है । अगर उत्तर-पश्चिम में है तो यश बढेगा, उत्तर-दक्षिण में हो तो सुख-शांति बढेगा और बीच में है तो मधुर जीवन होगा l रविवार और द्वादश को बेल के पौधे की परिक्रमा करें तो बड़े-बड़े ब्रह्महत्या जैसे पाप ठीक हो जाते हैं।
घर में पीपल का पेड़ ठीक नहीं ….लेकिन खेत-खली में पश्चिम की तरफ पीपल का पेड़ बड़ा सम्पत्तिकारक है।
🍏 अमावस्या, शुक्रवार व रविवार छोड़कर आंवले का रस रगड़ के स्नान करने से भी लक्ष्मी स्थायी होती है ….ऐसा पद्म पुराण में आता है ।
🐄 गौझरण (गौ मूत्र) से शरीर को रगड़ के स्नान करने से पाप नाशक उर्जा पैदा होती है ।
🐄 गाय के दूध की दही …..वह रगड़ के थोड़ी देर “लक्ष्मी नारायण….लक्ष्मी नारायण” जप करें तो घर में लक्ष्मी स्थिर होती है ।
*स्मृतिशक्ति बढ़ाने के लिए*
👉🏻 स्मृतिशक्ति बढ़ाने हेतु सिर में नित्य बादाम का तेल अल्प मात्रा में अथवा बादाम तेल व नारियल तेल मिलाकर लगाना लाभप्रद है |
*पंचक*
06 जून 2026 दिन शनिवार शाम 07:04 बजे से 11 जून 2026 दिन गुरुवार सुबह 08:16 बजे तक।
*एकादशी*
11 जून 2026 दिन गुरुवार पुरुषोत्तमा एकादशी व्रत सर्वे।
25 जून 2026 दिन गुरुवार भीमसेनी निर्जला एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
12 जून 2026 दिन शुक्रवार प्रदोष व्रत।
13 जून 2026 शनिवार (मासिक शिव रात्रि)।
27 जून 2026 दिन शनिवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
29 जून 2026 दिन सोमवार स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
*अमावस्या*
15 जून 2026 दिन सोमवार देव पितृ कार्य अमावस्या।
👉 सोमवती अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*




