*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज आपके लिए धन और आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उपाय – भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृष दैनिक राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपका मन प्रसन्न और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज रोहिणी व्रत है, यह आपके लिए विशेष फलदायी है, आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार में नई साझेदारी लाभ देगी। पितृ पक्ष चल रहा है, पितरों के निमित्त दान करने से अक्षय पुण्य मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उपाय – गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विदेश से जुड़े कार्यों में या ऑनलाइन कार्य में सफलता मिलेगी। मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, ध्यान और योग लाभ देगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ानी होगी। जीवनसाथी से बहस से बचें। उपाय – श्री गणेश जी को दूर्वा और लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आय के नए और स्थायी स्रोत बनेंगे। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
सिंह दैनिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में आपके लिए उन्नति का दिन है। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए पदोन्नति के योग हैं। पिता या उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। उपाय – सूर्य देव को जल अर्पित करें और पिता के चरण स्पर्श करें।
कन्या दैनिक राशिफल
आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। रुके हुए सभी कार्य सिद्ध होंगे। पितृ श्राद्ध के कारण दान-पुण्य का विशेष महत्व है, ब्राह्मणों को भोजन कराएं। विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई के अवसर बन सकते हैं। उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें।
तुला दैनिक राशिफल
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी पुरानी बीमारी में लापरवाही न करें। विडाल योग के कारण आज कोई भी नया शुभ कार्य प्रारम्भ न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, पर जोखिम भरे निवेश से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज व्यापार और दाम्पत्य जीवन दोनों के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ होगा, कोई नया अनुबंध हो सकता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों में सफलता मिलेगी। उपाय – माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
धनु दैनिक राशिफल
आज शत्रु और रोग दोनों पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो । किसी गरीब को अन्न या वस्त्र दान करने से विशेष पुण्य मिलेगा। उपाय – बृहस्पति देव को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें।
मकर दैनिक राशिफल
आज बुद्धि और विद्या का दिन है। संतान पक्ष से कोई शुभ और हर्षदायक समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ है, सफलता निश्चित है। शेयर बाजार में निवेश लाभ दे सकता है। उपाय – श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। माता से पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का उत्तम योग बन रहा है। घर में कोई नया साज-सामान आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। उपाय – भगवान शिव को बेलपत्र और सफेद चंदन अर्पित करें।
मीन दैनिक राशिफल
आज पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। आपकी लेखन, बोलने और संवाद करने की क्षमता की प्रशंसा होगी। कोई साहसिक निर्णय सफल होगा। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उपाय – मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



