होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

किसानों के खेतों में तक कब पहुंचेगा, बाणसागर का पानी : जयवीर सिंह*

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*10 वर्षों से इंतजार कर रहे किसानों के खेतों तक कब पहुंचेगा बाणसागर का पानी : जयवीर सिंह*
रीवा। बहुती केनाल के नाम से स्वीकृत नहर परियोजना के माध्यम से किसानों को बाणसागर का पानी उनके खेतों तक पहुँचने की उम्मीद थी। लेकिन लगभग 10 वर्षों से किसान इस इंतजार में हैं कि नहर पूरी होगी और उनकी बची हुई जमीन से खेती की आय कब बढ़ेगी। जबकि किसानों ने अपनी कीमती जमीनें पुराने निर्धारित दरों पर देकर यह उम्मीद की थी कि शेष जमीन पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी और खेती से उनकी आमदनी दोगुनी होगी। लेकिन आज स्थिति यह है कि आय दोगुनी होने के बजाय किसान नहर निर्माण में हो रही कथित अनियमितताओं और अधूरे कार्यों का खामियाजा भुगत रहे हैं? नहर निर्माण पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इंजी. जयवीर सिंह सेंगर पूर्व वरिष्ठ सदस्य जिला पंचायत रीवा एवं प्रदेश महासचिव बसपा मध्यप्रदेश ने कहा कि नहर का काम आज तक पूर्ण नहीं हुआ। जो थोड़ा-बहुत निर्माण कार्य हुआ या हो रहा है, वह भी एक ही बरसात में क्षतिग्रस्त होकर बह जाने की स्थिति में पहुँच गया है। जिससे कई स्थानों पर निर्माण की वजह से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
*किसानों के अनुत्तरित सवालों के घेरे में शासन-प्रशासन* : नहर परियोजना वर्षों से अधूरी क्यों है? : निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कौन करेगा?
:- कितनी राशि स्वीकृत हुई और कितना खर्च हुआ?
:- कार्य की वास्तविक प्रगति और माप-पुस्तिका का सार्वजनिक विवरण कब होगा?
:- किसानों की जमीन लेने के बाद उन्हें सिंचाई का लाभ कब मिलेगा?
:- बरसात में क्षतिग्रस्त हुए कार्यों की जवाबदेही किसकी होगी?
: नाप-जोख, गुणवत्ता और खर्च में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए।
*हिसाब के साथ तय होनी चाहिए जबावदेही*
श्री सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन और जनता का पैसा किसी भी निर्माण में लगा है तो उसका हिसाब भी जनता को मिलना चाहिए और जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
कि बाणसागर का पानी किसानों के खेतों तक पहुँचे — यही किसानों की वर्षों पुरानी मांग भी है। जिसे पूरा करने में शासन-प्रशासन नाकाम रहा।

Leave a Comment