नौबस्ता में आपकी पुलिस आपके द्वार जन चौपाल का किया गया आयोजन
रीवा – शासन की नीतियों के अनुसार पुलिस व जनता के बीच संवाद से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान होता है। रीवा पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के निर्देशन में पुलिस इस समय गांव-गांव जगह जगह जन चौपाल लगाकर नागरिकों के साथ सीधा जनसंवाद बनाकर लोगों में अमन चैन कायम करने के विशेष प्रयास में लगी है। उसी तारतम्य में रीवा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएसपी डॉ रितु उपाध्याय ने नौबस्ता चौकी क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के मेन गेट में कई गांवों से आए आम नागरिकों व श्रमिकों से संवाद कर जहां लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना वहीं उपस्थित ग्रामीण जनों से चर्चा के दौरान कहा की यदि पुलिस को आम नागरिक सहयोग करें तो अपराधों में अंकुश लगाया जा सकता है । उन्होंने साइबर अपराध ,ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, महिला सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की। वहीं नौबस्ता चौकी प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है उन्होंने ग्रामीणों से अपील की की क्षेत्र में कहीं भी नशे की सामग्री अवैध रूप से गांवों में बेचने वालों की यदि जानकारी ग्रामीणजन पुलिस को दें तो इन लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है, यदि नशे में अंकुश लग जाए तो अपराध भी कम हो जाएंगे। उन्होंने नशे से दूर रहने का सुझाव देते हुए साइबर क्षेत्र में होने वाले फ्रॉड के अपराधियों के चंगुल में न फंसे इसके लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि पुलिस आप लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। जन संवाद में सीएसपी डॉ रितु उपाध्याय,नौबस्ता चौकी प्रभारी घनश्याम मिश्रा, प्र.आर सुनील सिंह सेंगर, प्र.आर उमेश तिवारी, साइबर एक्सपर्ट आरक्षक अरुणेन्द्र सिंह, सीमेंट कंपनी के सुरक्षा विभाग प्रमुख राहुल सिंह , समाजसेवी विपुल उरमलिया, दिलीप मिश्रा, हरिशंकर तिवारी , दिलीप त्रिपाठी के साथ ही काफी संख्या में श्रमिक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




