*~ आज का पञ्चाङ्ग~*
*दिनांक – 14 नवम्बर 2026*
*दिन – शनिवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – कार्तिक*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – पंचमी रात्रि 11:23 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 08:24 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
*योग – शूल 15 नवम्बर सुबह 06:22 तक तत्पश्चात गण्ड*
*राहुकाल – सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक*
*सूर्योदय – 06:35*
*सूर्यास्त – 05:25*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*अग्निवास*
05+07+01=13÷4=01 स्वर्ग लोक में।
*शिववास*
05+05+5=15÷7 =01 कैलाश वासे।
*व्रत पर्व विवरण – लाभ पंचमी, पाडव-ज्ञान पंचमी*
विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
(15 नवम्बर, रविवार) को छठ पूजा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
*पूजा विधि*
छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- *ॐ खखोल्काय स्वाहा* से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-
*आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।*
*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।*
*सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।*
*श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।*
*प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।*
*एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।*
इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती हैं।
*पंचक*
17 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार साय 03:30 बजे से 21 नवम्बर 2026 दिन शनिवार रात्रि 09:54 बजे तक।
*एकादशी*
20 नवम्बर 2026 दिन शुक्रवार हरिप्रबोधिनी देव उठानी एकादशी।
*प्रदोष व्रत*
22 नवम्बर 2026 दिन रविवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
24 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार स्नान दान वृत पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



