होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

जिले के खनिज अधिकारी दलालों से घिरे! शासन के राजस्व का हो रहा नुकसान!

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*जिले के खनिज अधिकारी दलालों से घिरे! खनिज अधिकारी के कार्यकाल में जातिवाद का दौर शुरू ? रीवा। जिला रीवा ऐसा चारागाह बन चुका है जो न‌ए अधिकारियों के लिए खूब पसंद आ रहा है। चाहे विभाग कोई भी हो। शुक्रवार का दिन था लगभग कलेक्ट्रेट परिसर के लगभग सभी कार्यालयों का जनसंदेश टीम द्वारा विजिट किया गया। कोई भी अधिकारी उपस्थित कक्ष में उपस्थित नहीं मिले, बहाना रहा जनसंपर्क का! इसके बाद टीम अगले पड़ाव के तहत खनिज विभाग की ओर रवाना हुई। वहां भी कुछ खास नहीं रहा, दलाल क़िस्म के कुछ लोग बैठे मिले। उन्होंने बताया साहब 3.15 पर लंच में ग‌ए है, अभी लौटेंगे? सुनकर अच्छा लगा लेकिन साहब लौटे 5 बजे। इंतजार में खड़े रहे, बात भी की और नाम का चिट भी भिजवाया, बोले इंतजार करें 10-15 मिनट बाद मिलते हैं, अभी मीटिंग में बिजी हैं। समय बीतता गया फिर 15 मिनट सभी ने सोचा हो सकता है,साहब बिजी होंगे। इसके बाद जो पटेल बताया वह अंदर गया और सब बैठे रहे। समय का अभाव रहा जनसंदेश टीम वहां से अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई। इससे सवाल यह उठता है कि वह अधिकारी रवि पटेल खनिज के हैं लेकिन क्या संवेदना हीन ? जो किसी को इंतजार करवाते हैं और मिलते किसी जाति विशेष से! ऐसा अधिकारी किस काम का जो जाति विशेष के लिए काम कर रहा हो विभागीय कार्य नहीं और मीडिया के सवालों से पीछे हट रहा हो। खनिज विभाग के बारे में यहां तक सुना गया है कि जब से तात्कालीन खनिज प्रभारी आरके दीक्षित रीवा से स्थानांतरित हुए तब से अब तक जिले का खनिज विभाग राजस्व वसूली में पीछे चल रहा है। वजह है अब सरकारी विभागों में भी जातिवाद का पौधा पनपने लगा है?

Leave a Comment