~*आज का पञ्चाङ्ग* ~
*दिनांक – 30 जून 2026*
*दिन – मंगलवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – प्रतिपदा पूर्ण रात्रि तक*
*नक्षत्र – पूर्वाषाढा पूर्ण रात्रि तक*
*योग – ब्रह्म शाम 03:19 तक तत्पश्चात इन्द्र*
*राहुकाल – शाम 03:00 से शाम 04:30 तक*
*सूर्योदय – 05:13*
*सूर्यास्त – 06:47*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*अग्निवास*
16+03+01=20÷4=00 पृथ्वी लोक में।
*शिववास*
16+16+5=37÷7 =02 गौरी सन्निधौ वासे।
*व्रत पर्व विवरण- प्रतिपदा वृद्धि तिथि*
विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
*सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए*
🐄 तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबार ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं।
*आर्थिक परेशानी रहती हो तो*
अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबोयें …. और आहूति दें …. ये मंत्र बोल के आहूति डालें … ” *ॐ गं गणपतये स्वाहा “*
*उम्र बढाने हेतु*
स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है … उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग …२ हाथ ….२ पैर… और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



