होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 22 अगस्त 2026

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

* आज का पञ्चाङ्ग~
*दिनांक – 22 अगस्त 2026*
*दिन – शनिवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत् – 2083*
*शक संवत – 1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – दक्षिणायण*
*ऋतु – वर्षा*
*मास – श्रावण*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – दशमी मध्यरात्रि 02:00 तक तत्पश्चात् एकादशी*
*नक्षत्र -‌ ज्येष्ठा दोपहर 02:49 तक तत्पश्चात् मूल*
*योग – विष्कम्भ पूर्ण रात्रि तक*
*राहुकाल – सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक*
*सूर्योदय – 05:37*
*सूर्यास्त – 06:23*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*अग्निवास*
10+07+01=18÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
10+10+5=25÷7 =04 सभायाम वासे।
विशेष – दशमी को कलम्बी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

*विद्यार्थियों के लिए खास तोहफा..*

*थकान महसूस हो तो क्या करें*

📗प्रातः ब्राह्ममुहूर्त में उठकर ५-७ मिनट ध्यान करने के पश्चात् पढ़ने से पढ़ा हुआ जल्दी याद होता हैl

📗पढ़ाई के पहले २१ बार सारस्वत्य मंत्र जपनेवाले बच्चे पढ़ाई में आगे आयेंगे, पक्की बात है l

📗देर रात तक चाय-कॉफी पीते हुए पढ़ने से बुद्धिशक्ति का क्षय होता है।

📗प्रसन्नचित्त होकर पढ़ें, तनावग्रस्त हो के नहीं।

📗दिनचर्या बना के तत्परता से उसका पालन करें, इससे समय नष्ट होने से बचेगा। समय का सदुपयोग, करें, दुरुपयोग नहीं।

पढ़ते समय अगर आलस्य या नींद आती है तो कमरे में हरे रंग के पर्दे लगा दो तो व्यर्थ का आलस्य और नींद कम हो जायेगी।

लम्बा श्वास लेकर दीर्घ प्रणव (ॐकार) का जप करो। जितना समय उच्चारण में लगे उतनी देर शांत हो जाओ। १० से १२ मिनट तक ॐकार- गुंजन करने तथा ॐकार मंत्र का अर्थसहित ध्यान करने से हारे को हिम्मत, थके को विश्रांति मिलती है, भूले को अंतरात्मा मार्गदर्शन करता है।

तनाव चिंता दूर भगाएं:- भगवन नाम जप करते हुए हाथ ऊॕचे कर के हास्य प्रयोग करें तो सारे के सारे तनाव गायब! जीवन धन्य धन्य हो जाएगा ll

*बुद्धि को पुष्ट करने का सुंदर उपाय :*

जितने भी दुःख हैं, जितने भी जन्म-मरण हैं वे बुद्धि की कमजोरी से हैं।

पलाश व बेल के पत्ते और घी एवं मिश्री मिश्रित करके उसका हवन करें तथा उसके धूप में प्राणायाम करके सारस्वत्य मंत्र अथवा भगवन्नाम जपें तो बुद्धि में बल आ जायेगा,स्मृतिशक्ति बढ़ेगी।

[हवन की जगह पलाश, बेल पत्ते आदि सामग्री मिलाकर बनायी गयी आश्रम व समिति के सेवाकेन्द्रों पर उपलब्ध ‘स्पेशल गौ-चंदन धूपबत्ती’ का उपयोग करना बेहद आसान व सुविधाजनक है।]

विशेष : विद्यार्थियों व सभी के लिए लाभकारी स्मृति, मेधाशक्ति व मनोबल वर्धक तथा तनावमुक्त करनेवाली आयुर्वेदिक ‘ओजस्वी चाय’ का लाभ जरूर उठायें।

*परीक्षा के क्षणों में…*
(१) परीक्षा-कक्ष में प्रश्नपत्र मिलने से पूर्व अपने इष्टदेव या गुरुदेव को प्रार्थना करें।
(२) सर्वप्रथम पूरे प्रश्नपत्र को एकाग्रचित्त होकर पढ़ें।
(३) सरल प्रश्नों के उत्तर पहले लिखें।
(४) उत्तर सुंदर व स्पष्ट अक्षरों में लिखें।
(५) किसी भी कीमत पर धैर्य खोयें। दृढ़ पुरुषार्थ करते रहें निर्भगता, उद्यम, साहस व धैर्य बनाये रखें ।

भ्रूमध्य में ‘गं गं गं गणपतये नमः’मंत्र देखें व मन में रटें, इससे अच्छे उत्तर आते हैं
*पंचक*
27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार दोपहर 01:35 बजे से 31 अगस्त 2026 दिन सोमवार रात्रि 03:24 बजे तक।
*एकादशी*
23 अगस्त 2026 दिन रविवार पुत्रदा एकादशी।
*प्रदोष व्रत*
25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार व्रत पूर्णिमा।
28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार स्नान दान पूर्णिमा। रक्षा बंधन।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment