*_डॉक्टर कॉलोनी में बनने वाला आवासीय कांपलेक्स का निर्माण अधूरा, डीन ने पुराने आवास को खाली करने डॉक्टरों को थमाया नोटिस_* रीवा। श्याम शाह चिकित्सा एवं शिक्षा महाविद्यालय के पीछे डॉक्टरों के लिए बनने वाला बहुमंजिला भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद भी पता नहीं किसके दबाव में डॉक्टर कॉलोनी के पुराने आवासों में रहने वाले डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल द्वारा पुराने आवासीय परिसर को खाली करने के लिए नोटिस थमा दिया गया। इस शर्त के साथ कि वह सभी नया आवास खोजकर रहने की व्यवस्था बनाए। नवनिर्मित कालोनी के आवासों का आवंटन तक नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में डाक्टरों को अब किराएं के भवन में बोरिया -बिस्तर समेटकर परिवार सहित रहना होगा? हालांकि नया आवासीय परिसर बन रहा है लेकिन अब तक तो स्ट्रीट लाइट लग सकी, ना तो मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में पानी सप्लाई का कनेक्शन हो पाया और ना ही लिफ्ट लग सकी। यहां तक की परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री बाल व नाली तक का भी निर्माण नहीं कराया जा सका। जिसके चलते डॉक्टरों को पुराने आवास खाली करने की नोटिस मिलते ही उनमें असंतोष उभरने लगा है कि आखिरकार परिवार सहित अब कहां रहेंगे । भवन खाली करने का नोटिस मिलते ही परेशान डाक्टरों ने डीन को सौपे ज्ञापन में कहा है कि पहले नवनिर्मित बहुमंजिला कॉलोनी की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करवाएं। मांग करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड, गार्डेन, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। तभी डॉक्टर अपने परिजनों सहित नवनिर्मित कालोनी में निश्चित पूर्वक रह सकें और अन्यत्र न भटकना पड़े। बाक्स: *इन डाक्टरों को मिली नोटिस, अब होंगे बेघर* पुराने आवासीय परिसर में रहने वाले डॉक्टरों को जल्द ही खाली कर बिजली- पानी की एनओसी के साथ आवासीय व्यवस्था बनाने निर्देशित किया गया है। इन डॉक्टरों में पंकज चौधरी, लालमणि सिंह, अभिनव सिंह, आशीष प्रताप सिंह, मोहम्मद अशरफ। केडी सिंह, शीतल पटेल, अमिताभ द्विवेदी, पीके लखटकिया व महेंद्र तिलकर , निमिषा मिश्रा, गीता त्रिपाठी, पीके बघेल व गेस्ट हाउस शामिल है। इसके अलावा डॉ धीरेंद्र मिश्रा, हरिओम गुप्ता, क्षमा विश्वकर्मा, संघमित्रा सिंह, नितिन पांडे। प्रियंका शुक्ला, संतोष पाठक, सुनील आहूजा, पूजा गंगवार, मुकेश तिवारी, राकेश पटेल , अमरदीप राय वह डाक्टर मेघना मिश्रा रवि प्रकाश पांडे। आशीष घनघोरिया, गुंजन गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, सोनपाल जिंदल। एम एच उस्मानी, केशव सिंह, अनुराग चौरसिया, अनूप मिश्रा, पंकज सिंह चौहान, वीरभान सिंह, अवनाश शुक्ला वह राजकुमार प्रजापति का नाम शामिल है। जिन्हें अब जल्द ही पुराने डॉक्टर कालोनी का आवास छोड़कर नई आवासीय व्यवस्था बनानी होगी।
डॉक्टर कॉलोनी में बनने वाला आवासीय कॉम्पलेक्स का निर्माण अधूरा! फिर भी डीन बना रहे पुराना आवास खाली करने का दबाव
By Janhit TV
Published on:



