जगन्नाथ स्वामी से रिमही जनता पर कृपा बरसाने की प्रार्थना -: अनुपम तिवारी
रीवा। मानस मंडल रीवा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम तिवारी ने आज सनातन संस्कृति के परम पावन रथयात्रा उत्सव के अवसर पर मानस भवन में रात्रि विश्राम हेतु पधारे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के श्री चरणों में सपरिवार धर्मपत्नी डाॅ नीता तिवारी के साथ सम्पूर्ण श्रद्धा और समर्पण और विधि-विधान से आरती , पूजन, अर्चन कर विंध्य एवं रीवा वासियों के खुशहाली की प्रार्थना की और भगवान के श्री चरणों में शीश नवाकर समस्त रीवा वासियों के जीवन में उमंग, उल्लास, आनंद की बारिश करने और सबकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करने की विनती की । इस अवसर पर श्री अनुपम तिवारी ने सभी सनातन प्रेमी भक्त जन को रथयात्रा महापर्व की सपरिवार अनंत शुभ कामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति का पर्व यह संदेश देता है कि अपने भक्तों के कष्ट हरने भगवान स्वयं अपने घर से बाहर आ कर बगैर भेदभाव सबको दर्शन देते हैं । यही सत्य सनातन धर्म की महानता है ।
जगन्नाथ स्वामी से रिमही जनता पर कृपा बरसाने की प्रार्थना:अनुपम तिवारी
By Janhit TV
Published on:





