अभूतपूर्व स्वागत के साथ मानस भवन में भगवान जगन्नाथ जी स्वामी का रात्रि विश्राम और दूसरे दिन देर रात्रि तक चला भंडारा प्रसाद
मानस मंडल द्वारा मानस भवन रीवा में भगवान जगन्नाथ जी स्वामी की रथ यात्रा रात्रि 10:00 बजे पहुंची जहां मानस भवन के पदाधिकारी वरिष्ठ जनों द्वारा पूजन अर्चन किया गया।ऐतिहासिक स्वागत में सोने की झाड़ू से मार्ग बुहारते हुए भगवान जगन्नाथ जी को सभी पदाधिकारियों ने कंधों पर उठाकर मंचासीन कराया जहां उनका श्रृंगार कर पुनः आरती पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया तथा “जय-जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता ” गाकर पदाधिकारियो द्वारा स्तुति कर जय घोष किया गया l इसके पूर्व अयोध्या धाम से पधारे स्वामी राघवाचार्य जी द्वारा सोने की झाड़ू का लोकार्पण किया गया तथा स्वामी जी ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही मानस भवन के धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों की प्रशंसा की l पुलिस प्रशासन एवं मानस भवन में उपस्थित जनसमूह तथा मानस मंडल के पदाधिकारियो द्वारा दाहिना हाथ सामने करके नशा मुक्ति संकल्प लिया गया l रात्रि विश्राम के बाद प्रातः 8:00 बजे भगवान जगन्नाथ जी स्वामी को मालपुआ का भोग लगाया गया और आरती पूजन भजन कीर्तन के साथ दोपहर 12:00 से देर रात्रि तक मालपुआ, चावल इंद्रहर कढ़ी का प्रसाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन लाइन लगाकर ग्रहण करते रहे। इस अवसर पर मानस मंडल के संरक्षक डॉक्टर सज्जन सिंह एवं डॉक्टर ज्ञानवती अवस्थी अध्यक्ष श्री सुभाष बाबू पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह बघेल उपाध्यक्ष अशोक तिवारी सह सचिव राम सुशील गुप्ता प्रचार सचिव शिव शंकर प्रसाद दीक्षित कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता संरक्षक सदस्य डी पी सिंह परिहार कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर एच के पांडे डॉक्टर प्रभाकर चतुर्वेदी श्री राम सहाय मिश्रा श्री पियूषेंद्र त्रिवेदी पंकज सिंह एडवोकेट अजय पांडे डॉक्टर विमल दुबे राजेंद्र सिंह रिमारी शिव प्रताप सिंह एडवोकेट रेवा शंकर अवस्थी ऋषि शंकर मिश्रा राजकुमार बाजपेई राजकुमार टिलवानी डॉक्टर विनोद श्रीवास्तव वी के मिश्रा राजेश भल्ला आर पी सिंह संग्राम सिंह पत्रकार मुकुंद प्रसाद मिश्रा जगजीवन लाल तिवारी हीरालाल त्रिपाठी राजबहोर द्विवेदी नारायण डिगवानी एडवोकेट पवन तिवारी समीर मिश्रा अवधेश श्रीवास्तव अमित द्विवेदी राजेंद्र सोनी शेर बहादुर सिंह परिहार तथा मानस भवन के कर्मचारी प्रेम शंकर सिंह हीरामणि यादव राम विश्वास यादव पुष्पांजलि यादव सहित हजारों की संख्या मे शहर के वरिष्ठ जनों ने तन मन धन से सहयोग किया । शाम 4:00 बजे के बाद मानस भवन मैं उपस्थित विशाल जनसमूह ने जगन्नाथ स्वामी जी को भीनी दिखाई दीऔर मानस मंडल के अध्यक्ष श्री सुभाष बाबू पांडे जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भगवान जगन्नाथ स्वामी जी का पद अर्पण,मानस भवन में रात्रि विश्राम!
By Janhit TV
Published on:





