होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

बेटी के कंधों पर पिता की अर्थी, शराब तस्करी रोकते हुए जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी को दी गई अंतिम विदाई

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*बेटी के कंधों पर पिता की अर्थी, शराब तस्करी रोकते हुए जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी को दी गई अंतिम विदा*

*मध्यप्रदेश के देवास में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की अंतिम यात्रा के भावुक दृश्य सामने आए हैं, पिता को अंतिम विदाई देने पहुंची बेटी के कंधों पर जब उनकी अर्थी का बोझ आया, तो यह मंजर हर किसी को भावुक कर देने वाला था, जिस पिता का हाथ थामकर बेटी ने जिंदगी में चलना सीखा, आज उसी पिता को हमेशा के लिए अलविदा कहने की घड़ी आ गई,
अवैध शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे टीआई दिलीप पुरी की 2 नवंबर को ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी, उनके पार्थिव शरीर को धार जिले के पैतृक गांव बरमंडल ले जाया गया, जहां परिवार में मातम छा गया।

इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है, हत्या कांड के कुछ आरोपी पकड़े गए है, कुछ आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment