रीवा SDM कार्यालय में अधिवक्ता का अर्धनग्न प्रदर्शन…
न्याय के लिए भटकते वकील ने उठाए व्यवस्था पर सवाल, बोले—जब अधिवक्ता की नहीं सुनी जा रही तो आम आदमी का क्या होगा?
| रीवा। रीवा के SDM कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक अधिवक्ता ने अपनी लंबित शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। न्याय व्यवस्था से जुड़े अधिवक्ता के इस असामान्य विरोध ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता की एक शिकायत लंबे समय से लंबित बताई जा रही है। उनका आरोप है कि मामले को लेकर वह कई बार अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन अपेक्षित सुनवाई नहीं हुई। कथित तौर पर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद अधिवक्ता ने विरोध का यह तरीका अपनाया और SDM कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।
अधिवक्ता का कहना है कि जब लोगों को न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता स्वयं न्याय के लिए भटकने को मजबूर हो, तो आम नागरिक की स्थिति क्या होगी? उनके इस विरोध ने प्रशासनिक सुनवाई और शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
घटना के



