होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

रीवा स्वच्छ रिवर फ्रंट श्रेणी में देश में प्रथम, सफाईकर्मी सम्मानित

By Janhit TV

Updated on:

---Advertisement---

रीवा। नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित जन विश्वास शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ रिवर फ्रंट सिटी श्रेणी में देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर रीवा के सफाईकर्मियों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा की यह उपलब्धि सफाईकर्मियों, नगर निगम के अमले और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। वर्ष 2003 से शुरू हुए विकास कार्यों ने शहर की तस्वीर बदली है। उन्होंने बीहर रिवर फ्रंट के बाएं तट के निर्माण को मंजूरी मिलने की जानकारी भी दी।

सांसद जनार्दन मिश्र ने सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना की। वहीं, नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने बताया कि शहर की सड़कों की सफाई के लिए दो रोड स्वीपिंग मशीनें मंगाई जा रही हैं। जनवरी से इनका संचालन शुरू होगा।

Leave a Comment