होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

रीवा में 16 आदतन अपराधियों पर कार्रवाई, एक साल तक थाने में हाजिरी अनिवार्य

By Janhit TV

Updated on:

---Advertisement---

रीवा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 16 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जारी आदेश के अनुसार सभी को एक साल तक निर्धारित थाने में नियमित हाजिरी देनी होगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के प्रतिवेदन पर हुई इस कार्रवाई में मारपीट, धमकी, अवैध शराब बिक्री, कोरेक्स तस्करी, लूट और गुंडागर्दी जैसे मामलों में शामिल आरोपियों को पाबंद किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उनकी गतिविधियों में सुधार नहीं हुआ था।

आदेश के अनुसार कुछ आरोपियों को हर महीने की पहली सोमवार, कुछ को 15 तारीख और एक आरोपी वीर विक्रम सिंह को प्रत्येक सोमवार थाने में उपस्थित होना होगा। यह व्यवस्था अगले एक साल तक प्रभावी रहेगी।

Leave a Comment