होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

होम्योपैथी औषधालय के लिए 3500 वर्गफीट सरकारी जमीन का आवंटन, 30 नवंबर तक आपत्ति का मौका

By Janhit TV

Updated on:

---Advertisement---

होम्योपैथी औषधालय भवन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत ग्राम रीवा, पटवारी हल्का रीवा स्थित सरकारी भूमि में से 3500 वर्गफीट जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आराजी नंबर 384/1 की कुल 3.564 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से 0.036 हेक्टेयर यानी लगभग 3500 वर्गफीट भूमि होम्योपैथी औषधालय भवन निर्माण के लिए आवंटित की जाएगी।

प्रस्तावित भूमि आवंटन को लेकर प्रशासन ने संबंधित पक्षों और आम नागरिकों से आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस भूमि के आवंटन पर कोई आपत्ति है, तो वह 30 नवंबर तक तहसील हुजूर नगर में तहसीलदार के न्यायालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समय-सीमा तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो भूमि आवंटन की आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Comment