रीवा। संभागीय आईटीआई रीवा में आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले 73 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा में हवाई सेवा, रेलवे और सड़क सुविधाओं के विस्तार के साथ औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। उद्योगों को कुशल तकनीशियनों की जरूरत होगी, जिसे आईटीआई से प्रशिक्षित युवा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि रीवा को विकास का सिरमौर बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। बीहर रिवर फ्रंट को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रथम पुरस्कार भी जिले की उपलब्धि है।
उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, कौशल विकसित करने और स्वरोजगार के जरिए दूसरों को रोजगार देने की अपील की। उन्होंने कन्या छात्रावास भवन जल्द हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए।






