होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2026: जानिए आज आपकी राशि के सितारे क्या कह रहे हैं

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज मंगलवार है, अश्लेषा नक्षत्र में गण्ड मूल अहोरात्रि है इसलिए नया कार्य, नया निवेश टालें, पर सर्वार्थ सिद्धि योग २२:१७ तक है तो पुराने रुके कार्य सिद्ध होंगे। इन्दिरा एकादशी होने से पितरों के लिए तर्पण, दान करने से पितृ दोष समाप्त होगा। आर्थिक लाभ तो होगा पर खर्च भी अधिक रहेगा। परिवार में वाणी पर नियंत्रण रखें। उपाय – हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और बूंदी का भोग लगाएं, सुंदरकांड पढ़ें।

वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन धन के लिए अच्छा है, सर्वार्थ सिद्धि योग में रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गण्ड मूल होने से स्वास्थ्य में थोड़ी थकान, जोड़ों में दर्द हो सकता है। उपाय – शिव जी को जल, बेलपत्र और काले तिल अर्पित करें, एकादशी व्रत रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज मन चंचल रहेगा, अश्लेषा नक्षत्र के कारण अधिक सोचने से बचें। खर्च अधिक रहेगा, यात्रा में सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है, ध्यान और योग लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से बहस से बचें। आज एकादशी व्रत करने से मन शुद्ध होगा। उपाय – गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और विष्णु सहस्रनाम पढ़ें।

कर्क दैनिक राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में है, पर अश्लेषा नक्षत्र में गण्ड मूल होने से मानसिक तनाव और नींद में कमी हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय दोपहर बाद टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा, पर वाणी में मधुरता रखें। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। उपाय – शिव जी का अभिषेक कच्चे दूध से करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह दैनिक राशिफल
आज शाम २२:१७ के बाद चन्द्रमा आपकी राशि में आ रहा है, तब से भाग्योदय होगा। दिन में खर्च की अधिकता रहेगी, विदेश, ऑनलाइन काम से लाभ होगा। गण्ड मूल अहोरात्रि है, नया व्यापार शुरू न करें। रात्रि में शुभ कार्य कर सकते हैं। उपाय – प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें, एकादशी को अन्न दान करें।

कन्या दैनिक राशिफल
आज लाभ ही लाभ है, आय के नए स्रोत बनेंगे, सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया निवेश स्थायी लाभ देगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। गण्ड मूल का असर संतान पक्ष पर न पड़े इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय – भगवान विष्णु को तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करें।

तुला दैनिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। भाग्य प्रबल है। एकादशी के दिन विष्णु पूजा से विशेष फल मिलेगा। उपाय – माता लक्ष्मी और विष्णु जी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज भाग्य आपका साथ देगा, इन्दिरा एकादशी पर पितरों के नाम से दान-पुण्य करने से सात पीढ़ियों का उद्धार होता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, तीर्थ यात्रा का योग है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज उत्तर दिशा शूल है, उत्तर दिशा की यात्रा टालें। उपाय – हनुमान जी को बूंदी, पान और सिंदूर चढ़ाएं।

धनु दैनिक राशिफल
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, गण्ड मूल अहोरात्रि और मृत्यु बाण १७:०६ से है, वाहन सावधानी से चलाएं। गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, आकस्मिक खर्च हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपाय – केले के वृक्ष में जल डालें, एकादशी व्रत का पालन करें और पीली वस्तु का दान करें।

मकर दैनिक राशिफल
आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। पर गण्ड मूल होने से साझेदारी में नया अनुबंध आज न करें, कल करें। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा, साथ में धार्मिक कार्य कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। उपाय – शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ेंl

कुंभ दैनिक राशिफल
आज शत्रुओं पर विजय और कर्ज से मुक्ति मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप सबसे आगे रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। इन्दिरा एकादशी व्रत करने से पापों का नाश होता है और संतान सुख मिलता है। उपाय – भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद चंदन अर्पित करें और गरीबों को भोजन कराएं।

मीन दैनिक राशिफल
आज बुद्धि, विद्या और संतान का दिन है, संतान से हर्षदायक समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में नया विद्या आरंभ शुभ है। गण्ड मूल होने से बच्चों को नजर दोष से बचाएं। उपाय – मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएंl
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment