अमाव गांव में रास्ता विवाद को लेकर सरपंच पर भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप
रीवा। ग्राम अमाव निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने गांव के सरपंच पर भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर यह प्रचारित किया गया कि मिश्रा परिवार ने सरपंच का रास्ता बंद कर दिया है, जबकि यह आरोप पूरी तरह गलत और निराधार है।
राजेश मिश्रा के अनुसार, सरपंच उनके परिवार की जमीन से होकर आवागमन नहीं करते थे और उनके पास आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई नरेंद्र मिश्रा की भूमि पर सरपंच द्वारा कथित रूप से पंचायत भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जा रहा था। इस पर नरेंद्र मिश्रा ने न्यायालय से स्टे ऑर्डर प्राप्त किया।
मिश्रा परिवार का कहना है कि बाद में सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें पंचायत भवन निर्माण से संबंधित लगभग 14 लाख रुपये की राशि निकाले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद संबंधित मामले की शिकायत भी की गई।
राजेश मिश्रा का आरोप है कि शिकायत के बाद सरपंच ने स्वयं अपना रास्ता बंद कर लिया और उसे आधार बनाकर एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिससे यह दिखाया जा सके कि उनका रास्ता रोका गया है। उनका कहना है कि वीडियो वायरल करने के बाद सरपंच ने आज फिर स्वयं रास्ता खोल लिया, जिससे पूरे मामले की वास्तविकता सामने आती है।
मिश्रा परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्यता सामने लाने की मांग की है। वहीं, सरपंच पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
अमाव गांव में रास्ता विवाद को लेकर, सरपंच पर भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप!
By Janhit TV
Published on:





