होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 18 जुलाई 2025

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

आज का पञ्चाङ्ग~
*दिनांक – 18 जुलाई 2025*
*दिन – शुक्रवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत 2082*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – वर्षा ॠतु*
*मास – श्रावण*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – अष्टमी शाम 05:01 तक तत्पश्चात नवमी*
*नक्षत्र – अश्विनी 19 जुलाई रात्रि 02:14 तक तत्पश्चात भरणी*
*योग – सुकर्मा सुबह 06:48 तक तत्पश्चात धृति*
*राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:45 तक*
*सूर्योदय – 05:17*
*सूर्यास्त – 06:43*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास*
23+06+01=30÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
23+23+5=51÷7 =02 गौरी सन्निधौ वासे।
*व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त : प्रातः 03:39)*
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
*शिव विशेष मंत्र*
*”ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरु कुरु शिवाय नम: ॐ”*
शिवपुराण‬, रूद्रसंहिता, युद्ध खंड के अनुसार यह शुभ मन्त्र महान पुण्यमय तथा शिव को प्रसन्न करने वाला है | यह भुक्ति – मुक्ति का दाता, सम्पूर्ण कामनाओं का पूरक और शिवभक्तों के लिये आनंदप्रद है | यह स्वर्गकामी पुरुषों के लिये धन, यश और आयु की वृद्धि करनेवाला है | यह निष्काम के लिये मोक्ष तथा साधन करने वाले पुरुषों के लिये भुक्ति – मुक्ति का साधन है | जो मनुष्य पवित्र होकर सदा इस मन्त्र क कीर्तन करता है, सुनता है अथवा दूसरे को सुनाता है, उसकी सारी अभिलाषाएँ पूर्ण हो जाती हैं |
*चातुर्मास में करने योग्य*
चातुर्मास में ३ बिल्व पत्र डाल कर “ॐ नमः शिवाय” ५ बार जप करके और “ब्रह्म ही जल रूप बन कर आया है” ऐसी भावना करके नहाना चाहिये । आंवला, जौ और तिल का पेस्ट बनाकर शरीर पर रगड़कर अथवा तो ये तीनो का पाऊडर पानी में डालकर नहाना चाहिये । स्नान में कभी गर्म पानी का प्रयोग ना करें, वायु की तकलीफ वाले ना ज्यादा गर्म ना ज्यादा ठंडा पानी प्रयोग करें। सिर पर तो कभी भी गर्म पानी नहीं डालना चाहिये । ऐसा करने पर सभी तीर्थ स्नान करने का पुण्य मिलता है ।

*गर्भ की रक्षा*
चांदी की कटोरी में दही जमाकर खाने से गर्भपात नहीं होता ।

*बार बार बुखार आना*
बार-बार बुखार आता हो तो भोजन से पहले २-३ ग्राम अदरक और थोड़ा नींबू खाएं फिर भोजन कर
*पंचक*
09 अगस्त 2025 दिन शनिवार रात्रि 02:11 बजे से 14 अगस्त 2025 दिन सुबह 09:06 बजे तक।
*पंचमी*
29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार नाग पंचमी।
*एकादशी*
21 जुलाई 2025 दिन सोमवार कामदा एकादशी व्रत सर्वे।
05 अगस्त 2025 दिन मंगलवार पुत्रदा एकादशी व्रत सर्वे ।
*प्रदोष व्रत*
22जुलाई 2025 दिन मंगलवार प्रदोष व्रत।
मासिक शिव रात्रि 23 जुलाई दिन बुधवार।
06 अगस्त 2025 दिन बुधवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
08 अगस्त2025 दिन शुक्रवार वृत पूर्णिमा।
09 अगस्त 2025 दिन शनिवार श्रावणी उपाकर्म (रक्षा बन्धन) स्नान दान पूर्णिमा।
*अमावस्या*
24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार स्नान दान देवपितृ कार्य हरियाली अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment