होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

Aaj ka panchang 8 October 2026

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*~ आज का पञ्चाङ्ग~
*दिनांक – 08 अक्टूबर 2026*
*दिन – गुरुवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत् – 2083*
*शक संवत – 1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – दक्षिणायण*
*ऋतु – शरद*
*मास – आश्विन*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – त्रयोदशी रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी*
*नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 09:20 तक तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी*
*योग – शुक्ल मध्यरात्रि 12:58 तक तत्पश्चात् ब्रह्म*
*राहुकाल – दोपहर 01:30 से दोपहर 03:00 तक*
*सूर्योदय – 06:10*
*सूर्यास्त – 05:50*
*दिशा शूल – दक्षिण दिशा में*
*अग्निवास*
28+05+01=34÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
28+28+5=61÷7= 5 भोजन चैव वासे।
व्रत पर्व विवरण – त्रयोदशी का श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)
हिमालय की तरह दृढ़ होकर अपनी रुकावटों को काटो। यह विश्वास रखो कि जो सोचूंगा, वहीं हो जाऊंगा।
सुखद परिस्थिति आ जाए, चाहे दुःखद आ जाए… आई है वह जायेगी। तो अभी ऐसी परिस्थिति आयी है, वह भी जायेगी, क्या फर्क पड़ता है! तुम नित्य रहनेवाले हो और शरीर व परिस्थितियाँ अनित्य हैं। अपने-आपको याद करो, ‘मैं अमर हूँ, चैतन्य हूँ… ।’ लीलाशाह भगवान ने मुझे जो सिखाया, वहीं मैं तुम्हें सिखा रहा हूँ। सीख लो, बस। न बेवकूफ बनो, न बेवकूफ बनाओ। न दुःखी रहो, न दुःखी बनाओ। दुःखाकार और सुखाकार वृत्तियाँ आती हैं, चली जाती हैं। तुम दोनों के साक्षी हो। अपने-आपमें रहो। दुःख आया, सुख आया तो उनसे प्रभावित न होओ। सत्संग होता रहे, सत्कर्म होते रहे।
शिष्य की प्रगति हेतु गुरु-सेवा सबसे उत्तम मार्ग है। वाहवाही चाहने वाले सेवा में टिकते नहीं व अपना उद्धार चाहने वाले सेवा से पीछे हटते नहीं।
*शरद नवरात्रि*
11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार
सुबह 08:05 से 09:31 बजे तक चंचल वेला, दिवा 09:31 से 12:24 तक लाभ अमृत, दोपहर 12:01 से 12:47 बजे तक अभिजित वेला में पूजन करना शुभ रहेगा।
19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार
महाष्टमी, दुर्गा नवमी वृत।
20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार
नवरात्रि वृत पारण 09:35 बजे तक।
*एकादशी*
22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार पापांकुशा एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
08 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार प्रदोष व्रत (मासिक शिवरात्रि)।
23 अक्टूबर 2036 दिन शुक्रवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार वृत शरद पूर्णिमा।
26 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार स्नान दान पूर्णिमा।
*अमावस्या*
10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार देवकार्य सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment