*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 12 जून 2026*
*दिन – शुक्रवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – अधिक ज्येष्ठ*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – द्वादशी शाम 7:36 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
*नक्षत्र – अश्विनी सुबह 06:28 तक तत्पश्चात भरणी*
*योग – अतिगण्ड रात्रि 09:26 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
*राहुकाल – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक*
*सूर्योदय – 05:13*
*सूर्यास्त – 06:47*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास*
27+06+01=34÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
27+27+5=59÷7 =03 वृषारूढ़ा वासे।
*व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत*
विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि*
*13 जून 2026 शनिवार को मासिक शिवरात्रि है।*
हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
*1).ॐ शिवाय नम:*
*2).ॐ सर्वात्मने नम:*
*3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
*4).ॐ हराय नम:*
*5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
*6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
*7).ॐ सद्योजाताय नम:*
*8).ॐ वामदेवाय नम:*
*9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:*
*10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
*11).ॐ ईशानाय नम:*
*12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
*13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
*14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
*15).ॐ प्रधानाय नम:*
*16).ॐ व्योमात्मने नम:*
*17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
*आर्थिक परेशानी से बचने हेतु*
हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।
*एकादशी*
25 जून 2026 दिन गुरुवार भीमसेनी निर्जला एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
12 जून 2026 दिन शुक्रवार प्रदोष व्रत।
13 जून 2026 शनिवार (मासिक शिव रात्रि)।
27 जून 2026 दिन शनिवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
29 जून 2026 दिन सोमवार स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
*अमावस्या*
15 जून 2026 दिन सोमवार देव पितृ कार्य अमावस्या।
सोमवती अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*
आज का पंचांग 12 जून 2026
By Janhit TV
Published on:



