होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026: जानिए आज आपकी राशि के सितारे क्या कह रहे हैं

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज नवरात्रि प्रारम्भ है, आपके लिए अति शुभ दिन है। प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना करने से पूरे साल सुख-समृद्धि रहेगी। द्विपुष्कर योग में किया निवेश दोगुना होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपाय – माँ शैलपुत्री को गाय के घी का दीपक जलाएं और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नमः” का जाप करें।

वृष दैनिक राशिफल
आज चंद्रमा तुला में प्रवेश कर रहा है, भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज अग्रसेन जयंती होने से व्यापार में नया आरंभ शुभ है। पश्चिम दिशा शूल है, यात्रा टालें। उपाय – माँ दुर्गा को सफेद फूल और मिश्री अर्पित करें।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज द्विपुष्कर योग है, आय में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। आज नवरात्रि का पहला दिन है, माँ की उपासना से मनोकामना पूरी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। उपाय – माँ दुर्गा को लौंग, बताशा अर्पित करें और दुर्गा चालीसा पढ़ें।

कर्क दैनिक राशिफल
आज प्रतिपदा है, नया काम शुरू करने के लिए अति उत्तम है। घर में घटस्थापना से सकारात्मक ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में खुशी रहेगी। उपाय – शिव जी का जल से अभिषेक करें और माँ शैलपुत्री की पूजा करें।

सिंह दैनिक राशिफल
आज रविवार है, सूर्य देव की कृपा से मान-सम्मान बढ़ेगा। आज चित्रा नक्षत्र है, कला और रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उपाय – सूर्य देव को जल में कुमकुम डालकर अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

कन्या दैनिक राशिफल
आज द्वितीय भाव में शुभ योग है, धन लाभ के योग प्रबल हैं। वाणी से लाभ होगा। आज नवरात्रि पर किया गया दान अक्षय फल देगा। परिवार में सुख रहेगा। उपाय – गणेश जी को दूर्वा और माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

तुला दैनिक राशिफल
आज आपकी ही राशि में चंद्रमा है, आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया वस्त्र, आभूषण प्राप्त होगा। आज घटस्थापना करने से घर में लक्ष्मी स्थिर होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। उपाय – माँ दुर्गा को श्रृंगार सामग्री, कमल अर्पित करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज व्यय अधिक रहेगा, विदेश और ऑनलाइन काम से लाभ होगा। आज चोर बाण है, धन की सुरक्षा करें। स्वास्थ्य में थकान हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। उपाय – हनुमान जी को सिंदूर, बूंदी चढ़ाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें।

धनु दैनिक राशिफल
आज आय के नए स्रोत बनेंगे, रुका पैसा मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज द्विपुष्कर योग में किया गया निवेश दोगुना फल देगा। परिवार में खुशी रहेगी। उपाय – विष्णु जी को पीले फूल और केले का भोग लगाएं।

मकर दैनिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, प्रमोशन के योग हैं। पिता और गुरु का सहयोग मिलेगा। आज नवरात्रि प्रारम्भ होने से धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। उपाय – शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और माँ दुर्गा की आरती करें।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज भाग्य का साथ मिलेगा, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा का योग है। आज महाराजा अग्रसेन जयंती पर व्यापार में नया खाता खोलना शुभ है। खर्च अधिक रहेगा पर शुभ कार्यों में होगा। उपाय – शिव जी को गंगाजल, बेलपत्र अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मीन दैनिक राशिफल
आज अष्टम भाव सक्रिय है, सावधानी रखें। गुप्त शत्रु और आकस्मिक खर्च से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं। आज पृथ्वी पर अग्निवास होने से हवन के लिए दिन शुभ है। उपाय – माँ दुर्गा को गुलाब का फूल अर्पित करें और महामृत्युंजय जाप करें।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment