*- गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर ‘समरसता दीपोत्सव पचमाढा सहित रीवा के सभी मंडलों मेंआयोजित किए गए
रीवा , 29/07/2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा को दीप प्रज्ज्वलित कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज को नमन किया गया। एवं बीहर आरती के साथ दीपोत्सव मनाया गया.अभियान के अंतर्गत जिन स्थानों पर संत गुरु रविदास महाराज के मंदिर हैं, वहां विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलन किए गए। वहीं, जिन क्षेत्रों में मंदिर उपलब्ध नहीं हैं, वहां सार्वजनिक स्थलों पर संत रविदास महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भा ज पा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ताने कहा कि गुरु रविदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत, समाज सुधारक और समरसता के प्रणेता थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव, सामाजिक विषमता और अन्याय के विरुद्ध समानता, आत्मसम्मान एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 12 में नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी एवं पार्षदों के साथ दीपोत्सव किया गया वार्ड क्रमांक 9 मे रविदास नगर में पूर्व पार्षद सतीश सिंह के उपस्थिति में दीप उत्सव आयोजित हुआ रीवा जिले के सभी मंडलों में पार्टी द्वारा संत रविदास जयंती का गरिमा पूर्ण आयोजन किया गया जिसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल जीवनलाल साकेत मीडिया के प्रदेश सदस्य योगेंद्र शुक्ला अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम साकेतजिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गहरवार राजेश प्रताप सिंह जिला जिला मंत्री बृजेंद्र गौतम महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता सांसद प्रतिनिधि नगर पालिक निगम रमाशंकर गुप्ता पार्षद सैयद अख्तर मुस्ताक पार्षद ज्योति सिंह पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश यादव मंडल अध्यक्ष गौरव पांडेय सतीश सिंह श्रीमती नीलम चौरसिया युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह जय प्रताप सिंह प्रकाश श्रीवास्तव आकाश चौरसिया एल्डर मेंन बुद्धसेन नापित सिया शरण साकेत जय लाल सकेत सुभाष सकेत चंदू साकेत मुनीम साकेत उमेश वर्माभूपेंद्र विश्वकर्मा श्री कृष्ण गुप्ता आदि सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे




