रीवा । अखिल भारतीय समन्वित फल अनुसंधान परियोजना आईसीएआर बेंगलूरू के अंतर्गत फल अनुसंधान केंद्र, कृषि महाविद्यालय रीवा के कुठुलिया फार्म में आम दिवस का आयोजन किया गया l आम दिवस आयोजन के मुख्य अतिथि डा़ एसके त्रिपाठी हृदय रोग विशेषज्ञ, संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा एवं विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता डा़ एसके त्रिपाठी कृषि महाविद्यालय रीवा थे l मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया l डा़ त्रिपाठी आम में चल रहे अनुसंधान कार्य को देखा और प्रोजेक्ट इनचार्ज डाॅ टीके सिंह के कार्य को सराहा और बधाई दी औऱ निरीक्षण करते हुए शोध कार्य में लगे वैज्ञानिकों डाॅ टीके सिंह, डा़ अखिलेश कुमार एवं श्री सुधीर सिंह से विभिन्न प्रयोगों में हो रहे कार्य की जानकारी ली l डा़ त्रिपाठी ने बताया कि आम में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट मौसमी बीमारियों (जैसे सर्दी-खांसी) से बचाते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर रीवा के प्रगतिशील कृषकों, वैज्ञानिकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा आम दिवस मनाया गया l मुख्य अतिथि को अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ने पुष्प गुच्छ एवं शाल से सम्मानित किया l परियोजना के इनचार्ज डाॅ टी के सिंह ने बताया कि यहां पर आम की 237 प्रजातियां अनुसंधान कार्य के लिए उपलब्ध है जिसमें प्रमुख रूप से जी आई टैग से प्रमाणित सुन्दरजा, लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, चौंसा, इरवीन, मल्लिका, बॉम्बे ग्रीन, तोतापरी, कृष्ण भोग, नीलम फजली इत्यादि है l कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा़ एके पांडेय केंद्र प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा, प्रधानाचार्य श्री संजय श्रीवास्तव, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, कुठलिया, डा़ एस एम कुर्मबंशी, डा़ पंकज मिश्रा, डा़ वीके सिंह, डाॅ अखिलेश कुमार, डा़ एके गिरी, डा़ आदित्य श्रीवास्तव, डा़ सूरज सोनी, डा़ रावेंद्र कुशवाहा, डा़ नम्रता द्विवेदी, श्री सुधीर सिंह, गौरव नामदेव भाग लिए l



