होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

रीवा मेडिकल कॉलेज का बड़ा एक्शन, डॉक्टर सोनल अग्रवाल सेवा से बर्खास्त!

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*रीवा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी परिषद की बैठक में बड़ा एक्शन डॉक्टर सोनम अग्रवाल सेवा से बर्खास्त, डॉक्टर बीनू सिंह की तीन वेतनवृद्धियां रोकी, कल्पना मिश्रा केस से भी जुड़ा है मामला*

*सरकारी अस्पताल के मरीज को निजी नर्सिंग होम भेजने की सलाह देने का था आरोप, मामला विधानसभा तक पहुंचा था, जांच रिपोर्ट के बाद बुधवार को लिया गया कड़ा फैसला*

रीवा। रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में बुधवार को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में एक बड़े मामले पर कड़ा फैसला लिया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टर सोनम अग्रवाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी अस्पताल के एक मरीज को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद यह मामला विधानसभा तक पहुंच गया था। जांच समिति की सिफारिश के बावजूद यह मामला काफी समय से लंबित था। इसके साथ ही डॉक्टर सोनम अग्रवाल कल्पना मिश्रा की मृत्यु के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पहले से ही निलंबित चल रही थीं।

इसी पूरे प्रकरण में आदेश का पालन न करने की वजह से डॉक्टर बीनू सिंह की भी तीन वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोक दी गई हैं।

Leave a Comment