होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 16 नवंबर 2026

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*~ आज का पञ्चाङ्ग~*
*दिनांक – 16 नवम्बर 2026*
*दिन – सोमवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – कार्तिक*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – सप्तमी 17 नवम्बर प्रातः 04:19 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*नक्षत्र – श्रवण 17 नवम्बर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
*योग – गण्ड सुबह 07:16 तक तत्पश्चात वृद्धि*
*राहुकाल – सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक*
*सूर्योदय – 06:36*
*सूर्यास्त – 05:24*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*अग्निवास*
07+02+01=10÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
07+07+5=19÷7 =05 भोजन चैव वासे।
व्रत पर्व विवरण – संत जलारामजी जयंती, विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 12:12 से सूर्यास्त तक
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि*
*17 नवम्बर 2026 मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व है ।*
🐄 *कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |
*मुसाफिरी में विघ्न-बाधाओं व दुर्घटना से रक्षा हेतु*
आप मुसाफिरी में जाते हो तब कभी कुछ दुर्घटना हुई या कभी कुछ परेशानी हुई तो घबराओ मत । मुसाफिरी से पहले मंत्र का थोड़ा जप करके फिर मुसाफिरी करो, विघ्न-बाधाओं की ऐसी-तैसी हो जायेगी। मंत्र है :
*ॐ सर्वेश्वरेश्वराय सर्वविघ्नविनाशिने मधुसूदनाय स्वाहा । (ब्रह्मवैवर्त पुराण)*
स्वाहा का मतलब है – मैं नमन करता हूँ। प्रभु! मधु नाम के दैत्य को मार के भक्तों की रक्षा कर दी तो आपका नाम मधुसूदन पड़ा, अकाल मृत्यु और दुर्घटना रूपी दैत्य से मेरी रक्षा करनेवाले मधुसूदन ! आपको मेरा नमस्कार है।

पति मंत्र नहीं करेगा और पत्नी चाहती है कि पति की रक्षा हो अथवा माँ चाहती है कि बेटे की रक्षा हो तो माँ या पत्नी भी उनके लिए मंत्र जप कर ले तब भी उनको मदद मिलती है। यह मंत्र मुसाफिरी के विघ्न-बाधाओं को दूर करता है।
*ॐ नमः शिवाय
*ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
*पंचक*
17 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार साय 03:30 बजे से 21 नवम्बर 2026 दिन शनिवार रात्रि 09:54 बजे तक।
*एकादशी*
20 नवम्बर 2026 दिन शुक्रवार हरिप्रबोधिनी देव उठानी एकादशी।
*प्रदोष व्रत*
22 नवम्बर 2026 दिन रविवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
24 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार स्नान दान वृत पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment