होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 12 जुलाई 2026: जानिए आज आपकी राशि के सितारे क्या कह रहे हैं

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 12 जुलाई 2026*
*दिन – रविवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – आषाढ*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – त्रयोदशी रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
*नक्षत्र – रोहिणी सुबह 08:29 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
*योग – वृद्धि रात्रि 08:06 तक तत्पश्चात ध्रुव*
*राहुकाल – शाम 04:30 से शाम 06:00 तक*
*सूर्योदय – 05:16*
*सूर्यास्त – 06:44*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत,मासिक शिवरात्रि*
*अग्निवास*
28+01+01=30÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
28+28+5=61÷7=05 भोजन चैव वासे।
💥विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग*
13 जुलाई 2026 सोमवार को प्रात: 05:41 से शाम 06:49 तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है |
यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।
*आर्थिक लाभ,बुद्धिलाभ और पुण्यलाभ एक साथ*
13 जुलाई 2026 सोमवार को शाम 06:49 से 14 जुलाई सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है।
*दरिद्रता मिटाने हेतु*
जिनको रोजी – रोटी में बरकत न पड़ती हो वे सोमवती अमावस्या के दिन मौन रहकर प्रात: स्नान करें तो १००० गोदान का फल मिलेगा और पीपल देवता की १०८ परिक्रमा करें तथा प्रार्थना करें : ‘हे वृक्षराज ! आपकी जड़ में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और शिखर में शिव तत्व हैं, आपको मेरा नमस्कार है | आप मेरे द्वारा की हुई पूजा को स्वीकार करें और मेरे पापों का हरण करें |’ इससे आरोग्य भी प्राप्त होगा |
ऐसे ही तुलसी की १०८ परिक्रमा करें और प्रार्थना करें : ‘हे तुलसी माँ ! आप मेरे घर की दरिद्रता – दीनता नष्ट करें |’
दरिद्रता मिटाने के लिए तथा जो नौकरीवाले लोग हैं या जो काम-धंदे में विफल हुए हैं अथवा जिनको किसीसे कुछ लेना बनता है और रुका हुआ है उनके लिए यह बहुत जरूरी है |
*पायें जप का दस लाख गुना लाभ*
सोमवती अमावस्या को किया हुआ जप सूर्यग्रहण के समान १० लाख गुना फलदायी होता है | चौदस की रात्रि को जप करते-करते सोना और सुबह उठकर थोडा शांतमय जप में बैठना | जप की संख्या बढ़ाना नहीं, जप के अर्थ में शांत होते जाना |
👉🏻 करोड़ काम छोड़कर सोमवती अमावस्या को हरि का भजन और तुलसी की परिक्रमा तुम्हे करनी ही चाहिए | कोई महिला मासिक धर्म में हो तो उसको छुट है , बाकी के लोग यह जरुर करना | इससे आपको बहुत लाभ होगा | आर्थिक लाभ होगा, बुद्धिलाभ होगा और पुण्यलाभ भी होगा |
*एकादशी*
25 जुलाई 2026 दिन शनिवार देवशयनी एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
12 जुलाई 2026 दिन रविवार प्रदोष व्रत। (मासिक शिव रात्रि)
26 जुलाई 2026 दिन रविवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
29 जुलाई 2026 दिन बुधवार स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
*अमावस्या*
14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment