*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 08 जुलाई 2026*
*दिन – बुधवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द –5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – आषाढ*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – अष्टमी दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात नवमी*
*नक्षत्र – रेवती शाम 04:00 तक तत्पश्चात अश्विनी*
*योग – अतिगण्ड दोपहर 12:38 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
*राहुकाल – दोपहर 12:00 से दोपहर 01:30 तक*
*सूर्योदय – 05:16*
*सूर्यास्त – 06:44*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*अग्निवास*
23+04+01=28÷4=00 प्रथ्वी लोक में।
🔱 *शिववास*🔱
23+23+5=51÷7 =02 गौरी सन्निधौ वासे।
*व्रत पर्व विवरण- बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 12:21 तक),पंचक (समाप्त: शाम 04:00)*
विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)
*शराब छुड़ाने का उपाय*
🍷 जब शराब पीने की इच्छा हो तब किशमिश का १-१ दाना मुंह में डालकर चूसें | किशमिश का शरबत पीने से भी दिमाग को ताकत मिलेगी और धीरे-धीरे शराब छोड़ने की क्षमता आ जायेगी l साथ ही इस मंत्र का जप करें : – ” ॐ ह्रीं यं यश्वराये नमः ” अथवा जब शराबी निद्रा में हो तो कुटुम्बी उसकी चोटी वाले भाग में देखते हुए मन ही मन इसका जप करें l
*ज्योतिष शास्त्र*
🐄 हिंदू धर्म में गाय को माता कहा जाता है।धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में अनेक देवी-देवता निवास करते हैं इसलिए इसके गोबर और मूत्र को भी पवित्र कहा जाता है। महाभारत के अनुसार, गाय के गोबर और मूत्र में देवी लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए पूजा-पाठ में भी गाय के गोबर और मूत्र का उपयोग किया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में भी गोमूत्र के अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनसे अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है। ये उपाय बहुत आसान है। कोई भी व्यक्ति इन्हें आसानी से कर सकता है। जानिए कौन-से गोमूत्र के वह उपाय…
1. अगर किसी घर में नेगेटिव एनर्जी यानी ऊपरी शक्ति का असर है तो वहां रोज सुबह-शाम गंगा जल में गोमूत्र मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। इससे बुरी शक्ति उस घर को छोड़कर चली जाती है।
2. घर में वास्तु दोष या किसी की नजर लगी हो तो भी गोमूत्र का छिड़काव करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
3. जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर हो, उसे रोज पानी में गोमूत्र की कुछ बूंदे मिलाकर नहाना चाहिए। इससे राहु का दोष कम हो सकता है।
4. अगर किसी व्यक्ति पर बुरी शक्ति का प्रभाव है तो उस पर भी गोमूत्र छिड़कना चाहिए या उसे गोमूत्र का तिलक लगाना चाहिए।
🐄 5. नए घर में प्रवेश करने से पहले वहां गोमूत्र छिड़कने से सभी प्रकार के दोषों का निवारण हो जाता है
*पंचक*
03 जुलाई 2026 रात्रि 12:48 बजे से 08 जुलाई 2026 दिन सायं 04:00 बजे तक।
*एकादशी*
10 जुलाई 2026 योगिनी एकादशी व्रत गृहस्थ।
11 जुलाई 2026 योगिनी एकादशी व्रत वैष्णव।
25 जुलाई 2026 दिन शनिवार देवशयनी एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
12 जुलाई 2026 दिन रविवार प्रदोष व्रत। (मासिक शिव रात्रि)
26 जुलाई 2026 दिन रविवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
29 जुलाई 2026 दिन बुधवार स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
*अमावस्या*
14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*
आज का पंचांग 8 जुलाई 2026
By Janhit TV
Published on:




