*~ आज का पञ्चाङ्ग~*
*दिनांक – 28 जून 2026*
*दिन – रविवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – ज्येष्ठ*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – चतुर्दशी 29 जून रात्रि 03:06 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*नक्षत्र – ज्येष्ठा 29 जून रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात मूल*
*योग – शुभ दोपहर 01:30 तक तत्पश्चात शुक्ल*
*राहुकाल – शाम 04:30 से शाम 06:00 तक*
*सूर्योदय – 05:13*
*सूर्यास्त – 06:47*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास*
14+01+01=16÷4=00 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
14+14+5=33÷7 =05 भोजन चैव वासे।
व्रत पर्व विवरण-
विशेष- चतुर्दशी, रविवार, पूर्णिमा एवं व्रत के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
*व्यवसाय में सफलता हेतु*
कपूर और रोली को जलाकर उसकी राख बना लें और उसे दुकान आदि के गल्ले में रखें। इससे व्यापार में उत्तम वृद्धि होती है।
*तुतलापन मिटाने के लिए*
२-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन व मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l
*उन्नतिकारक कुंजियाँ*
हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |
भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
मन ऐसा पवित्र स्थान है,जहाँ आपकी अनुमति के बिना कोई भी बुरी चीज प्रवेश नहीं कर सकती॥
*पूर्णिमा*
29 जून 2026 दिन सोमवार स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*
आज का पंचांग 28 जून 2026
By Janhit TV
Published on:





