होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है: गिरीश गौतम

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना : गिरीश गौतम

मऊगंज। भारतीय जनता पार्टी मऊगंज जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत शनिवार को शगुन मैरिज गार्डन में हुआ कार्यक्रम स्थल पर पार्टी का झंडावंदन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायकगिरीश गौतम प्रदीप पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक द्वारा दीप प्राजूलन एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथकिया गया प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भाजपा के इतिहास विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा किभारतीय जनता पार्टी देश में एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है। संगठन के प्रति हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। हमारी पार्टी राजनैतिक संगठन होने के बावजूद सामाजिक सरोकारों की पक्षधर है और निरंतर देश में पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित होने के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश के दो तिहाई हिस्से पर सरकार के माध्यम से लोक कल्याण और जनहित कारी कार्य कर रही है दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभ्यास वर्ग के माध्यम सेहमारे पितृपुरुषों ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया
अपना संपूर्णजीवन संगठन को समर्पित कर पार्टी के विस्तार और करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि कार्यकर्ता अपने विचार को जानें, वे अनुशासित हों और उनके व्यक्तित्व का विकास हो। काम करने की निष्ठा कार्यकर्ताओं को सदैव आगे ले जाती है। हमारा एकमात्र लक्ष्य राष्ट्र की उन्नति और समाज सेवा के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के दिए मंत्र अंत्योदय को साकार करना है। मऊगंज जिले का प्रशिक्षण वर्ग पूरे प्रदेश में व्यवस्थित और सबसे सुसंगठित हो इसका हम सबको प्रयास करना है प्रशिक्षण वर्ग के 7.में सत्र को प्रदेश की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने संबोधितकरते हुए कहा कि विकास का कार्य करने की क्षमता यदि किसी में है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी में है। आपके आशीर्वाद से केन्द्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत कार्य हो रहा है ग्रामीण क्षेत्र की हर घर में पेयजल योजना के अंतर्गत हर घर में शुद्ध पेयजल दिया जायेगा। हम इसके लिए कटिबद्ध हैं। विकास के समस्त कार्य हम निरंतर कर रहे है। सरकारी नौकरियों में भर्ती और स्वरोजगार की योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की हम कोशिश कर रहे हैं वही कार्यक्रम को।शरदेन्दू तिवारी पूर्व प्रदेश महामंत्री देश के समक्ष चुनौतिया राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर विचार व्यक्त कियाश्रीमती नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मप्र अरुण द्विवेदी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यावहारिक सत्र चतुर्थ सत्र राजेश पाण्डेय पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा मप कार्यपद्धति
*पंचम सत्र के के तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी
स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन मन की बात
*षष्टम सत्रयोगेश ताम्रकार महापौर सतना द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संगठन प्रभारी शशांक श्रीवास्तव सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Leave a Comment