होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

MP में फर्जी MBBS डिग्री से डॉक्टर बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया !

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*MP में फर्जी MBBS डिग्री से डॉक्टर बनने वाला गिरोह पकड़ा गया, 4 गिरफ्तार*

*8-10 लाख में खरीदी थी डिग्री, NHM में कर रहे थे नौकरी, 50 से ज्यादा फर्जी डॉक्टरों की लिस्ट मिली*

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को हिला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने MBBS की फर्जी डिग्री के सहारे डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. सचिन यादव, डॉ. राजपाल गौर, डॉ. अजय मौर्य और हीरा सिंह कौशल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन्होंने 8-10 लाख रुपये में फर्जी MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर खरीदा था। इसी के आधार पर इन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविदा डॉक्टर के पद पर नौकरी हासिल कर ली।

*संजीवनी क्लीनिक में डेढ़ साल से कर रहे थे इलाज*
आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से संजीवनी क्लीनिकों में पदस्थ थे। यहां ये रोजाना 30 से 40 मरीजों का इलाज कर रहे थे और सरकार से हर महीने ₹70,000 से ₹80,000 तक वेतन ले रहे थे।

*जांच में जीवाजी यूनिवर्सिटी-रीवा मेडिकल कॉलेज का नाम*
पुलिस जांच में फर्जी डिग्री देने में जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज की भूमिका भी सामने आई है। मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को इस नेटवर्क में शामिल 50 से ज्यादा फर्जी डॉक्टरों और सहयोगियों की सूची मिली है।

*पूरे प्रदेश में छापेमारी, डिग्रियों की दोबारा जांच शुरू*
सूची मिलने के बाद पुलिस की टीमें पूरे राज्य में छापेमारी कर रही हैं। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने NHM के तहत नियुक्त सभी संविदा डॉक्टरों की डिग्रियों और मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन की दोबारा जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Comment