होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

पीएचडी डिग्रीधारी बनी मंजुला, शुभचिंतकों ने बधाई

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

पीएचडी डिग्रीधारी बनीं मंजुला, शुभचिंतकों ने दी बधाई रीवा। मंजुला शर्मा के जीवन में आखिरकार वह क्षण आ ही गया। जब क‌ई सालों के गहन अध्ययन के बाद। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर पीएचडी डिग्रीधारी बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। दीक्षांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रहे। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो मंजुला के मंच पर पहुंचते ही जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रतिभावान छात्रा को डिग्री थमाते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह सब देखकर मंजुला के माता पिता मालती मनोज शर्मा सहित अन्य परिजनों द्वारा खुशी रोकी नहीं गई,आखिरकार यह खुशी आंखों से आंसू बनकर छलक पड़ी। ज्ञात हो कि शोधार्थी का सब्जेक्ट रीवा जिले के विकास में सौर ऊर्जा की भूमिका रहा। जानकारी अनुसार छात्रा का शोध। जीडीसी कॉलेज के कॉमर्स एच‌ओडी डॉक्टर आरपी गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्ष 2019 से 2025 तक चला। बता दें, शोधार्थी मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष संतोष तिवारी की बहू हैं। जो वर्तमान में रीवा जिले के सीएम‌एच‌ओ आफिस में लेखाकार पद पर सेवाएं दे रहे हैं। श्री तिवारी की बहू की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ईस्ट मित्रों ने बधाई देते हुए मंजुला के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जिनमें प्रमुख रूप से शकुंतला संतोष तिवारी, दीपक तिवारी, डॉक्टर पूजा अभिषेक तिवारी। प्रतिमा अतुल मिश्रा, मोहित ,भूमिका, स्वेच्छा, अंश , अभ्युदय, तन्वी तिवारी। देवेंद्र दुबे, अभय पांडे, विमल पांडे सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Comment