आज का पञ्चाङ्ग~*
*दिनांक – 21 नवम्बर 2025*
*दिन – शुक्रवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत 2082*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – हेमंत ॠतु*
*मास – मार्गशीर्ष*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:47 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 01:56 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
*योग – अतिगण्ड सुबह 10:44 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
*राहुकाल – सुबह 11:02 से दोपहर 12:24 तक*
*सूर्योदय – 06:40*
*सूर्यास्त – 05:20*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास*
01+06+01=08÷4=00 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
01+01+5=07÷7 =00 श्मशान वासे।
व्रत पर्व विवरण-
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
*काजू प्रयोग*
पैरो की एडियों में दरारे हो, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबा कर खाने दे…और बड़े है तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसुडों आदि में आराम होगा |
काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है
*पितृदोष हो तो*
जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 22 नवम्बर 2025 शनिवार को है) पितृ पूजन का विधान है …. पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें …लोटा में जल भरके रखें …. पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें — हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं …. उनकी सद्गति हो ….दिव्य गति हो ….और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।
*स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो*
स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो … सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो …. ७ तुलसी के पत्ते खा लो …. पानी पी लो …. फिर थोड़ा घूमो …. 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ….. मासिक संबंधी कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी …. अधिक आना… देर से आना…पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा …. कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।
*पंचक*
27 नवम्बर 2025 दिन गुरुवार दोपहर 02:07 बजे से 01 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार रात्रि 11:18 बजे तक।
*एकादशी*
01 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार मोक्षदा एकादशी व्रत सर्वे।
*प्रदोष व्रत*
02 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
04 दिसम्बर 2025 दिन गुरुवार स्नान दान वृत पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



