*आज का पंचांग*
*दिनांक – 20 अगस्त 2024*
*दिन – मंगलवार*
*संवत्सर –काल युक्त*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत – 1946*
*कलि युगाब्द –5126*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – वर्षा ॠतु*
*मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*नक्षत्र – शतभिषा 21 अगस्त रात्रि 03:09 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*
*योग – अतिगण्ड रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
*राहुकाल – शाम 03:26 से शाम 05:03 तक*
*सूर्योदय – 05:34*
*सूर्यास्त – 06:26*
_स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
*अग्निवास*
16+03+01=20÷4=00 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
16+16+5=37÷7 =02 गौरी सन्निधौ वासे।
*व्रत पर्व विवरण – मंगलागौरी पूजन (अमावस्यांत), पंचक*
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
*बाल कटवाने के नियम*
पूर्व वा उत्तर की ओर मुँह करके हजामत बनवानी चाहिए | इससे आयु की वृद्धि होती है | हजामत बनवाकर बिना नहाये रहना आयु का नाश करनेवाला है | (महाभारत:अनुशासन पर्व:१०८.१२८.१३९)
अपने कल्याण के इच्छुक व्यक्ती को बुधवार व शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाने चाहिए।
सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है | पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए | मंगलवार को बाल कटवाना मृत्यु का कारण भी हो सकता है | बुधवार को बाल, नख काटने- कटवाने से धन की प्राप्ति होती है | गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है | शुक्रवार लाभ और यश की प्राप्ति करानेवाला है | शनिवार मृत्यु का कारण हो सकता है | रविवार तो सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर कराने से धन, बुद्धि और धर्मं की क्षति होती है |
*स्वास्तिक लगाने से*
卐 घर के दीवार पर स्वास्तिक का चित्र लगाने से आते-जाते उसका दर्शन होता है तो घर में सुख-शांति और बरक्कत रहती है |
*कलह-कलेश में*
जिनके शरीर में आधि आती हो, मन में व्याधियां और अशांति होती हो, वे लोग २१ दिन तक पीपल देवता को जल चढाएं l जल में थोड़ा गुड़ डाल दें, ताकि कुटुंब में मिठास आये और थोड़े चने डाले दें …….. और पीपल देवता को रोटी चढाएं और ॐ खं खं ……… का जप करें l पति-पत्नी का मन मुटाव शांति में बदल जाएगा।
*पंचक*
19 अगस्त 2024 दिन सोमवार साय 07:01 बजे से 23 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को साय 07:54 बजे तक।
*पंo वेदान्त अवस्थी*