*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक – 16 मार्च 2026*
*दिन – सोमवार*
*संवत्सर– सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत 2082*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – वसंत ॠतु*
*मास – चैत्र*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – द्वादशी सुबह 09:40 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
*नक्षत्र – धनिष्ठा 17 मार्च सुबह 06:22 तक तत्पश्चात शतभिषा*
*योग – शिव सुबह 09:37 तक तत्पश्चात सिद्ध*
*राहुकाल – सुबह 07:15 से सुबह 09:00 तक*
*सूर्योदय – 06:07*
*सूर्यास्त – 05:53*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*अग्निवास*
27+02+01=30÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास*
27+27+5=59÷7 =03 वृषारूढ़ा वासे।
*व्रत पर्व विवरण- सोमप्रदोष व्रत,पंचक (आरंभ:शाम 06:14 )*
विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*वारुणी योग*
17 मार्च 2026 मंगलवार को सुबह 06:22 से सुबह 09:23 तक वारुणी योग है।
वारुणी योग में गंगादि तीर्थ में स्नान, दान, उपवास १०० सूर्यग्रहणों के समान फलदायी है।
*कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि*
17 मार्च 2026 मंगलवार को मासिक शिवरात्रि है
हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
*1).ॐ शिवाय नम:*
*2).ॐ सर्वात्मने नम:*
*3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
*4).ॐ हराय नम:*
*5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
*6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
*7).ॐ सद्योजाताय नम:*
*8).ॐ वामदेवाय नम:*
*9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:*
*10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
*11).ॐ ईशानाय नम:*
*12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
*13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
*14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
*15).ॐ प्रधानाय नम:*
*16).ॐ व्योमात्मने नम:*
*17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
*आर्थिक परेशानी से बचने हेतु*
हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।
*नवरात्रि*
19 मार्च 2026 दिन गुरुवार सुबह 06:54 बजे से प्रतिपदा प्रारंभ।
06:53 बजे से 08:17 बजे तक शुभ, दिवा 11:16 बजे से 12:46 बजे तक चंचल वेला, दिवा 12:46 बजे से 03:46 बजे तक लाभ अमृत वेला में पूजन एवं घट स्थापना करना शुभ रहेगा।
26 मार्च 2026 दिन गुरुवार दुर्गाष्टमी एवं श्री राम नवमी पूजा।
27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार नवमी पूजन, हवन एवं कन्या भोज।
28 मार्च 2026 दिन शनिवार श्री धर्मराज दशमी।
*पंचक*
16 मार्च 2026 दिन सोमवार शाम 06:14 बजे से 20 मार्च 2026 दिन शुक्रवार रात्रि 02:28 बजे तक।
*प्रदोष व्रत*
16 मार्च 2026 दिन सोमवार प्रदोष व्रत।
30 मार्च 2026 दिन सोमवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
01 अप्रैल 2026 दिन बुधवार वृत पूर्णिमा।
02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार स्नान दान पूर्णिमा।
*अमावस्या*
18 मार्च 2026 दिन बुधवार पितृ कार्य अमावस्या।
19 मार्च 2026 दिन गुरुवार स्नान दान अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*


