होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 11 अप्रैल 2026

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*~आज का पञ्चाङ्ग ~*
*दिनांक – 11 अप्रैल 2026*
*दिन – शनिवार*
*संवत्सर – रौद्र*
*विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
*शक संवत -1948*
*कलि युगाब्द – 5128*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – वसंत ॠतु*
*मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – नवमी रात्रि 12:37 तक तत्पश्चात दशमी*
*नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात श्रवण*
*योग – सिद्ध शाम 06:39 तक तत्पश्चात साध्य*
*राहुकाल – सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक*
*सूर्योदय – 05:45*
*सूर्यास्त – 06:15*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*अग्निवास*
24+07+01=32÷4=00 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
24+24+5=53÷7 =04 सभायाम वासे।
व्रत पर्व विवरण-
विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*बहुत समस्या रहती हो तो*
जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो
सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |
*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*
पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |
मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |
*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि ||*
बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |
*किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए*
संसार में और भगवान् की प्राप्ति में सफल होने का सुंदर तरीका है |
*1] अपनी योग्यता के अनुरूप परिश्रम में कोर-कसर न रखें |*
*2] अंदर में त्याग-भावना हो | परिश्रम का फल, सफलता का फल भोगने की लोलुपता का त्याग हो |*
*3] स्वभाव में स्नेह और सहानुभूति हो*
*4] लक्ष्यप्राप्ति के लिए तीव्र लगन हो*
*5] प्रफुल्लिता हो*
*6] निर्भयता हो*
*7] आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफल हो जायेगा |*
19 अप्रैल 2026 दिन रविवार परशुराम जयंती।
20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार अक्षय तृतीया।
*पंचक*
12 अप्रैल 2026 दिन रविवार रात्रि 03:45 बजे से 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 12:02 बजे तक।
*एकादशी*
13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार वरुथिनी एकादशी।
27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार मोहनी एकादशी।
*प्रदोष व्रत*
15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार प्रदोष व्रत।
29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
01 मई 2026 दिन शुक्रवार स्नान दान वृत पूर्णिमा।
*अमावस्या*
17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार देव पितृ कार्य अमावस्या।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment