होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का राशिफल 15 फरवरी 2025:जानिए आज आपकी राशि के सितारे क्या कह रहे हैं

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल
आज अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है। यदि आप अपने मित्रों को इसमें सहभागी बनाएँ, तो आनन्द दोगुना हो जाएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।

कर्क दैनिक राशिफल
आज क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।

सिंह दैनिक राशिफल
आज अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपका बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। आज विदेश में रहने वाले किसी शख्स से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। अपने किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल
आज सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया ह। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आपको बहुत स्नेह देगा। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल
आज दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज कुछ अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। टी. वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आँखों में दर्द संभव है।

मीन दैनिक राशिफल
आज आप निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के पल लाएगी। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment