*आज का पञ्चाङ्ग* ~
*दिनांक – 08 दिसम्बर 2025*
*दिन – सोमवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत 2082*
*शक संवत – 1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – हेमंत ॠतु*
*मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र)मार्गशीर्ष*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – चतुर्थी शाम 04:03 तक तत्पश्चात पंचमी*
*नक्षत्र – पुष्य 09 दिसंबर रात्रि 02:52 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
*योग – ब्रह्म शाम 05:01 तक तत्पश्चात इन्द्र*
*राहुकाल – सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक*
*सूर्योदय – 06:47*
*सूर्यास्त – 05:13*
_स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*अग्निवास*
19+02+01=22÷4=02 पाताल लोक में।
*शिववास
19+19+5=43÷7 =01 कैलाश वासे।
व्रत पर्व विवरण- रविपुष्य योग (प्रातः 04:11 से सूर्योदय तक)
विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
*कर्ज से मुक्ति*
कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें | इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी | और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|
*कारोबार में बरकत पाने के लिए*
जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी।
*शारीरिक कमजोरी*
10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा।
विशेष – रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



