होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 7 जुलाई 2025

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*आज का पञ्चाङ्ग* ~
*दिनांक – 07 जुलाई 2025*
*दिन – सोमवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
*शक संवत – 1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – आषाढ*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – द्वादशी रात्रि 11:10 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
*नक्षत्र – अनुराधा 08 जुलाई रात्रि 01:12 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
*योग – शुभ रात्रि 10:03 तक तत्पश्चात शुक्ल*
*राहुकाल – सुबह 07:05 से सुबह 08:48 तक*
*सूर्योदय – 05:14*
*सूर्यास्त – 06:46*
_स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
*अग्निवास*
12+02+01=15÷4=03 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
12+12+5=29÷7 =01 कैलाश वासे।
विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

*आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो*
*08 जुलाई 2025 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।*
किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :
*ये मंत्र बोले :–*
*ॐ भौमाय नमः*
*ॐ मंगलाय नमः*
*ॐ भुजाय नमः*
*ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*
*ॐ भूमिपुत्राय नमः*
*ॐ अंगारकाय नमः*
*और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*
*धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*
*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*

*कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत*
त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ….इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –
*मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*
*प्रदोष व्रत*
08 जुलाई 2025 मंगलवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
10 जुलाई 2025 दिन गुरुवार व्रत, स्नान दान पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment