होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

आज का पंचांग 18 may 2025

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

आज का पञ्चाङ्ग

*दिनांक – 18 मई 2025*
*दिन – रविवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रम संवत – 2082 (गुजरात- महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – षष्ठी पूर्ण रात्रि तक*
*नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 06:52 तक तत्पश्चात श्रवण*
*योग – शुभ सुबह 06:43 तक तत्पश्चात शुक्ल*
*राहुकाल – शाम 05:32 से शाम 07:11 तक*
*सूर्योदय – 05:22*
*सूर्यास्त – 06:38*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
*अग्निवास
21+01+01=23÷4=03 प्रथ्वी लोक में।
*शिववास*
21+21+5=47÷7 =05 भोजन चैव वासे।
व्रत पर्व विवरण-

विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन स्त्री- सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाता हैं।
*ज्योतिष शास्त्र*

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां जरूर रहती हैं। उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिेए व्यक्ति हरसंभव कोशिश करता है। कई बार उसे सफलता मिलती है तो कई बार असफलता हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपाय कर उन परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। ये हैं कुछ आसान उपाय-

*1. रुका हुआ पैसा पाने के लिए करें ये उपाय*
शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लोटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्ध्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।
*2. सफलता पाने के लिए*
किसी भी बुधवार को सूर्य की ओर मुख करके नमस्कार करें। इसके बाद कच्चा सूत लेकर उस पर नीचे लिखा मंत्र पढ़ते हुए सात गठान लगाएं। अब उस सूत को ताबीज में भरकर पहन लें। अब प्रति बुधवार को यह तावीज निकालकर धूप-दीप दिखाकर पुन: धारण कर लिया करें। इस ताबीज को पहनकर आप जिस किसी भी काम को करने जाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
*मंत्र- ऊं गं गणपतये नम:*

*3. सुख-समृद्धि के लिए*
रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में शांति बनी रहती है।

*शरीर में ठंडी या गर्मी हो तो*

जिसके शरीर में बहुत गर्मी हो …आँखे जलती हों उसको रात को सोते वक्त दायीं करवट लेटकर थोड़ा सोना चाहिए तो शरीर की गर्मी कम हो जाएगी और जिनका शरीर ठंडा पड़ जाता हो और ढीला हो उसको बायीं करवट सोना चाहिए ।
*पंचक*
20 मई 2025 सुबह 07:36 बजे से 24 मई 2025 दोपहर 01:48 बजे तक।
*एकादशी*
23 मई 2025 अपरा एकादशी व्रत गृहस्थ।
24 मई 2025 अपरा एकादशी व्रत निम्बा (वैष्णव)।
06 जून 2025 निर्जला एकादशी व्रत गृहस्थ।
07 जून 2025 निर्जला एकादशी व्रत निम्बा (वैष्णव)।
*प्रदोष व्रत*
24 मई 2025 शनिवार प्रदोष व्रत।
25 मई 2025 दिन रविवार मासिक शिव रात्रि।
08 जून 2025 रविवार प्रदोष व्रत।
*पूर्णिमा*
10 जून 2025 दिन मंगलवार व्रत पूर्णिमा ।
11 जून 2025 दिन बुधवार स्नान दान पूर्णिमा।
*अमावस्या*
26 मई 2025 दिन सोमवार वट सावित्री व्रत (बरगदाई)।
सोमवती अमावस्या मान्य नहीं होगी भौमवती मान्य होगी।
27 मई 2025 दिन मंगलवार स्नान दान, श्राद्ध अमावस्या।

*पंo वेदान्त अवस्थी*

Leave a Comment