*~ आज का पञ्चाङ्ग~*
*दिनांक – 10 जुलाई 2025*
*दिन – गुरूवार*
*संवत्सर – सिद्धार्थ*
*विक्रत संवत 2082*
*शक संवत -1947*
*कलि युगाब्द – 5127*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – आषाढ*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – पूर्णिमा 11 जुलाई रात्रि 02:06 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
*नक्षत्र – पूर्वाषाढा 11 जुलाई प्रातः 05: 56 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
*योग – इन्द्र रात्रि 09:38 तक तत्पश्चात वैधृति*
*राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक*
*सूर्योदय – 05:15*
*सूर्यास्त – 06:45*
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
*दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
*अग्निवास*
15+05+01=21÷4=01 स्वर्ग लोक में।
*शिववास*
15+15+5=35÷7 =00 श्मशान वासे।
व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा,आषाढी पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा,गुरू पूर्णिमा,ऋषिप्रसाद जयंती,संयासी चतुर्मास आरंभ
विशेष – पूर्णिमा एवः व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
*गुरु पूजन*
*गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः |*
*गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ||*
*ध्यानमूलं गुरुर्मूर्ति पूजामूलं गुरोः पदम् |*
*मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा ||*
*अखंडमंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् |*
*तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः ||*
*त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव |*
*त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ||*
*ब्रह्मानंदं परम सुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिं |*
*द्वन्द्वातीतं गगनसदृशं तत्त्वमस्यादिलक्षयम् ||*
*एकं नित्यं विमलं अचलं सर्वधीसाक्षीभूतम् |*
*भावातीतं त्रिगुणरहितं सदगुरुं तं नमामि ||*
ऐसे महिमावान श्री सदगुरुदेव के पावन चरणकमलों का षोड़शोपचार से पूजन करने से साधक-शिष्य का हृदय शीघ्र शुद्ध और उन्नत बन जाता है | मानसपूजा इस प्रकार कर सकते हैं |
मन ही मन भावना करो कि हम गुरुदेव के श्री चरण धो रहे हैं … सर्वतीर्थों के जल से उनके पादारविन्द को स्नान करा रहे हैं | खूब आदर एवं कृतज्ञतापूर्वक उनके श्रीचरणों में दृष्टि रखकर … श्रीचरणों को प्यार करते हुए उनको नहला रहे हैं … उनके तेजोमय ललाट में शुद्ध चन्दन से तिलक कर रहे हैं … अक्षत चढ़ा रहे हैं … अपने हाथों से बनाई हुई गुलाब के सुन्दर फूलों की सुहावनी माला अर्पित करके अपने हाथ पवित्र कर रहे हैं … पाँच कर्मेन्द्रियों की, पाँच ज्ञानेन्द्रियों की एवं ग्यारहवें मन की चेष्टाएँ गुरुदेव के श्री चरणों में अर्पित कर रहे हैं …
*कायेन वाचा मनसेन्द्रियैवा बुध्यात्मना वा प्रकृतेः स्वभावात् |*
*करोमि यद् यद् सकलं परस्मै नारायणायेति समर्पयामि ||*
शरीर से, वाणी से, मन से, इन्द्रियों से, बुद्धि से अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो जो करते हैं वह सब समर्पित करते हैं | हमारे जो कुछ कर्म हैं, हे गुरुदेव, वे सब आपके श्री चरणों में समर्पित हैं … हमारा कर्त्तापन का भाव, हमारा भोक्तापन का भाव आपके श्रीचरणों में समर्पित है |
इस प्रकार ब्रह्मवेत्ता सदगुरु की कृपा को, ज्ञान को, आत्मशान्ति को, हृदय में भरते हुए, उनके अमृत वचनों पर अडिग बनते हुए अन्तर्मुख हो जाओ … आनन्दमय बनते जाओ …
*ॐ आनंद ! ॐ आनंद ! ॐ आनंद !*
*पूर्णिमा*
10 जुलाई 2025 दिन गुरुवार व्रत, स्नान दान पूर्णिमा।
*पंo वेदान्त अवस्थी*