होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

हृदय रोग से पीड़ित 1माह के बच्चे को सरकार ,ने इलाज के लिए उपलब्ध कराया एयरप्लेन

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

*हृदय रोग से पीड़ित 01 माह के बच्चे को एअर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया मुंबई* रीवा। मप्र के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशन में एयर एंबुलेंस की सुविधा आम जन मानस के लिए उपलब्ध है। इसी तारतम्य में 01 माह का बच्चा। जिसे दिल में छेद की जन्मजात बीमारी थी। जिसके इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से 16 नवंबर को सुबह मुंबई भेजा गया। इस तरह की सुविधा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (rbsk) के तहत जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराई गई। जिसमें जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा का भी विशेष योगदान रहा। जानकारी अनुसार बच्चों का इलाज मुम्बई के पीडियाट्रिक अस्पताल में होगा , चिकित्सा मुंबई की सर्जन डॉ प्रिया प्रधान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कटे फटे होंठ एवं हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मददगार साबित हो रहा है। बता दे योजना के तहत जन्मजात विकृति के शिकार बच्चों के लिए निशुल्क इलाज सुविधा प्रदान की जाती है। पता चला है कि बच्चे का नाम प्रारब्ध तिवारी ,माता का नाम प्रियंका पाठक तथा पिता शशि भूषण तिवारी है। ग्राम मनकहरी ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी है । जो हृदय रोग की अति गंभीर समस्या से पीड़ित रहे।
एयर एंबुलेंस से मरीज को मुंबई रवाना करते समय चोरहटा हवाई पट्टी पर डॉ महीप कुमार रजक नोडल आफीसर RBSK रीवा, डॉ सुनील अवस्थी AMO RBSK , डॉ प्रदीप पटेल AMO RBSK, राघवेंद्र मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, उपेन्द्र शुक्ला। सोसल वर्कर विश्वकर्मा जी 108 एंबुलेंस, पुष्पेंद्र मिश्रा पायलट 108 एम्बुलेंस का सहयोग रहा।

Leave a Comment