*ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान रीवा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न*
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने स्थापना का रजत जयंती वर्ष उत्सव के रूप में मना रहा है उसी कड़ी में 2025 की नवगठित इकाइयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विभिन्न इकाइयों के आयोजित किए जा रहे हैं। रीवा जिले के ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान के नवगठित इकाई के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पहडिया रामपुर गौशाला के पास संपन्न कराया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वी के मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय मुख्य महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी रीवा संभाग के संभागीय अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मऊगंज जिला अध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी रीवा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष वैदेही शरण द्विवेदी रायपुर कर्चुलियान के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश तिवारी सचिव कृष्ण कुमार तिवारी सह सचिव शिवा बहादुर तिवारी मनोज तिवारी वंश बहादुर तिवारी नीरज तिवारी शैलेंद्र तिवारी राकेश पाण्डेय जगदीश तिवारी इंद्रमणि प्रसाद तिवारी आदि पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




