होम मध्य प्रदेश रीवा सीधी सिंगरौली सतना भोपाल इंदौर जबलपुर

परशुराम आश्रम में होगा, 1008 कुंडी श्री राम महायज्ञ का वार्षिक उत्सव

By Janhit TV

Published on:

---Advertisement---

।।श्री परशुराम आश्रम में होगा 1008 कुंडीय श्री राम महा यज्ञ का वार्षिक उत्सव ।। , विश्व संत, तपोनिष्ठ,यज्ञ पुरुष, पूज्य पाद प्रातः स्मरणीय अनंत श्री विभूषित श्री सनकादिक महराज जी श्री धाम चित्रकूट के द्वारा सर्वे भवन्तु सुखिनह, विश्व कल्याण एवं शांति हेतु सनकादिक तपोवन विश्वविद्यालय परिषद में 2024में संपन्न हुए ऐतिहासिक 1008 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की वार्षिक उत्सव परशुराम आश्रम इटौरा बाय पास में किया जाएगा। वार्षिक उत्सव 13 से 22 दिसंबर 2025 तक होगा। जिसमें रामार्चा ,कथा ,प्रवचन, संत समागम एवं विशाल भंडारा आदि का आयोजन किया जाएगा ।आयोजन हेतु श्री सनकादिक महराज जी ने श्रृद्धालुओं को आर्शीवाद देते हुए कहा कि,यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण तथा वैदिक धर्म का सार है। धार्मिक आयोजनों का वार्षिक उत्सव मनाने का मुख्य लक्ष्य होता है कि ,भक्ति की गंगा अविरल प्रवाहित होती रहे। लोग सदैव धर्म के प्रति आस्थावान रहकर सनातन सभ्यता संस्कृति के गौरव के उत्कर्ष एवं उत्थान हेतु प्रयासरत रहे। यज्ञ से पूरे विश्व का कल्याण होता है ।यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने की आधार शिला है ।जिससे समस्त मनोकामना पूर्ण हो सुख शांति प्राप्त होती है ।वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। अर्थ, धर्म ,काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यज्ञ का धार्मिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, एवं आर्थिक महत्व होता है। जहां यज्ञ होता है वहां संपूर्ण वातावरण एवं पर्यावरण पवित्र एवं शुद्ध होता है।इससे शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक शांत प्राप्त होती है। आधुनिक विज्ञान भी यज्ञ से होने वाले चमत्कारिक लाभ एवं परिणामों की अनुशंसा करते हैं । यज्ञ सनातन धर्म सभ्यता संस्कृति का अनमोल देन है जिससे पूरी मानवता का उद्धार हो सकता है । अतः सभी लोग यज्ञ के वार्षिकोत्सव में भाग लेकर, विश्व कल्याण में सहभागिता निभा, मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभू श्री राम के द्वारा स्थापित मर्यादा एवं आदर्शों एवं रामराज्य की पुनर्स्थापना कर , गौरवशाली सनातन सभ्यता संस्कृति को विश्व में पुनर्स्थापित करें। उक्त अवसर पर ब्रह्मांशी पंडित राजकुमार सिंह तिवारी अध्यक्ष सरपंच महा परिषद एवं अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस परिषद,समाजसेवी कौशल प्रसाद मिश्रा स्वामी जी, शशि भूषण तिवारी,दिवाकर मिश्रा, लाल जी पांडे ,मनोज यादव ,शिवेंद्र मिश्रा, दीपू पांडे, रामबिहारी पांडे, सामंत पांडे , महेंद्र पांडे, बहादुर लाल, अजीत मिश्रा ,निलेश पांडे, मुनेंद्र मिश्रा ,रवि मिश्रा ,अनिल मिश्रा, राज बहादुर सिंह ,अतुल तिवारी ,विद्यासागर ओझा, विद्याभूषण ओझा, सुभाष पांडे, ऋषी शुक्ला ,गीता तिवारी आदि श्रद्धालुजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment