*देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, 181 साल बाद रक्षा बंधन पर 7 शुभ योग*
सालों बाद रक्षाबंधन पर 7 शुभ योग और सावन आखिरी सोमवार पड़ने के कारण इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। इस साल रक्षाबंधन पर 7 शुभ संयोग बने हैं, जिससे यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है। 19 अगस्त को रवि योग, शश राजयोग, शोभन योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शुक्रादित्य योग, और लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही सावन आखिरी सोमवार और सावन की पूर्णिमा का भी संयोग रहेगा। शनि अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे तो सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में रहेंगे। हालांकि, भद्रा के कारण राखी का शुभ मुहूर्त दोपहर से रात तक है। पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को दोहपर 1.32 बजे तक भद्राकाल है। इसलिए सोमवार को 1.32 बजे के बाद ही रक्षा बंधन मनाया जाएगा।