*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम भी बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें। पुरानी गलती से सबक लें और जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें।
वृष दैनिक राशिफल
दिन अच्छा है। आय के नए साधन बनाने पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने की इच्छा होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन होगा। प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज उलझनें बढ़ेंगी। बिजनेस में नुकसान संभव है। स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी सहयोगी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। उधार दिए पैसे वापसी के योग हैं। परिवार में अतिथि का आगमन हो सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल
नई नौकरी मिल सकती है। आपके काम से नई पहचान बनेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में पिताजी से चर्चा हो सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल
आज कार्यकुशलता बढ़िया रहेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ होगा। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। धन संचय पर ध्यान दें, दिखावे से बचें। कला-कौशल निखरेगा। स्क्रीन से संबंधित समस्या हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल
व्यवसायियों के लिए शुभ दिन। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। गोपनीय बातें शेयर न करें। पुराना लेन-देन हल होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या में विशेषज्ञ से सलाह लें।
तुला दैनिक राशिफल
आज सांसारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। पिताजी की सेहत चिंता दे सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। घूमने का मौका मिलेगा। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। लोन लेने के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन से जरूरी बातचीत होगी। परिवार में पुरानी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। किसी की बात बुरी लग सकती है, पर धैर्य से काम लें और पीछे न हटें।
धनु दैनिक राशिफल
मान-सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय पाएंगे। परिवार में बेवजह विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी की बड़ी डील फाइनल होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।
मकर दैनिक राशिफल
निवेश सोच-समझकर करें। कामकाज में रुचि रहेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात खास साथी से हो सकती है। माताजी की जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। घर की नई वस्तुओं की खरीदारी होगी। कोई आपको बहकाने की कोशिश करेगा, पर असर न होने दें।
कुंभ दैनिक राशिफल
आध्यात्मिक कार्यों से नाम मिलेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस का काम टालने से बचें। किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
मीन दैनिक राशिफल
दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। विरोधी भी मित्र बन सकते हैं। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



