*आज का राशिफल*
मेष दैनिक राशिफल
आज भाग्य आपका साथ देगा। विवादों से दूरी बनाएँ। आलस्य हावी न होने दें, वरना काम लटक सकते हैं। वाहन की खराबी पर खर्चा संभव है। ऑफिस में बॉस आप पर अतिरिक्त भरोसा करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल
धन के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता लौटेगी। संपत्ति से शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ संभव। प्रेम संबंधों में खुशखबरी मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया घर या दुकान खरीदने का योग है। यात्रा का प्लान बन सकता है। इनकम बढ़ाने पर फोकस करेंगे। बिज़नेस में अच्छा पार्टनर मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल
प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आय-व्यय पर नियंत्रण रखें। बाधाएँ दूर होंगी। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। पिता से काम की सलाह लाभकारी होगी। जीवनसाथी से टकराव संभव।
सिंह दैनिक राशिफल
नए काम शुरू करने से बचें। शेयर बाज़ार में लाभ मिलेगा। किसी पुरस्कार या सम्मान से मन प्रसन्न होगा। साझेदारी सावधानी से करें। परिवारिक मामलों को सुलझाने की कोशिश सफल होगी।
कन्या दैनिक राशिफल
आय-व्यय में संतुलन रखें। निजी जीवन पर ध्यान दें। अजनबी पर भरोसा न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल
वाद-विवाद से दूरी बनाएँ। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। ऑफिस में सहयोगी आपका साथ देंगे। धार्मिक यात्रा में अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। पार्टनर संग अच्छा समय बिताएँगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। रुके कार्य पूरे होंगे।
धनु दैनिक राशिफल
नए वाहन की खरीदारी संभव। किसी के कहने पर निर्णय न लें। चुनौतियों से घबराएँ नहीं। विद्यार्थी बाहर पढ़ाई हेतु यात्रा कर सकते हैं। पुराना लेन-देन समस्या देगा। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
मकर दैनिक राशिफल
धैर्य और साहस से काम लें। योग-ध्यान लाभकारी होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। घर में पूजा या धार्मिक आयोजन संभव। मेहमान आने से घर में रौनक रहेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
शेयर बाज़ार से लाभ मिलेगा। काम की सराहना होगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। रुका धन वापिस मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल
ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। बॉस आपके सुझाव पसंद करेंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा। माता-पिता संग यात्रा संभव।
*पंo वेदान्त अवस्थी*



